IIT Madras Zanzibar: आईआईटी मद्रास ज़ांज़ीबार ने डेटा साइंस, एआई बैच के लिए खोले आवेदन, जानें प्रक्रिया
Santosh Kumar | February 12, 2024 | 04:50 PM IST | 2 mins read
बीएस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल जबकि एमटेक प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 मार्च है।
नई दिल्ली: आईआईटी मद्रास ज़ांज़ीबार ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए छात्रों के दूसरे बैच के लिए पंजीकरण विंडो खोली है। संस्थान ने दो पाठ्यक्रमों बीएस इन डेटा साइंस एंड एआई और एमटेक इन डेटा साइंस एंड एआई के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की है। जिसके लिए संस्थान भविष्य में सीटों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है।
इच्छुक उम्मीदवार IIT Madras Zanzibar की वेबसाइट iitmz.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। संस्थान ने दोनों पाठ्यक्रमों का पंजीकरण शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया है।
बीएस प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल है। इसका स्क्रीनिंग टेस्ट 9 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे और अफ्रीकी समयानुसार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
वहीं एमटेक प्रोग्राम के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च रखी गई है। इसके लिए स्क्रीनिंग टेस्ट 31 मार्च को भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे और अफ्रीकी समयानुसार सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को तीन चरणों से गुजरना होगा। आवेदनों का मूल्यांकन न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवारों की सह-पाठ्यचर्या और पाठ्येतर दक्षताओं के आधार पर किया जाएगा। दूसरे चरण में स्क्रीनिंग टेस्ट शामिल होगा जो विभिन्न विषयों में उम्मीदवारों की योग्यता का आकलन करेगा। वहीं चरण 3 में साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा।
पात्रता मानदंड
योग्य उम्मीदवारों की बात करें तो दोनों पाठ्यक्रम दुनिया भर के छात्रों के लिए खुले हैं। इस न्यूनतम मानदंड के तहत उम्मीदवारों को अंग्रेजी में बुनियादी दक्षता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आप ब्रोशर लिंक देख सकते हैं- https://www.iitmz.ac.in/IITMZST_Information_Brochure_2024_v1.1.pdf
आयु सीमा
बीएस पाठ्यक्रम के लिए, उम्मीदवार को पिछले 3 वर्षों में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए। 2021 से पहले उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे। जबकि एमटेक प्रोग्राम के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। शैक्षणिक योग्यता के संदर्भ में न्यूनतम पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाला कोई भी व्यक्ति आवेदन कर सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार