GATE 2027: गेट आवेदन फॉर्म gate2027.iitm.ac.in पर जारी, आवेदन शुल्क, परीक्षा शेड्यूल जानें
Saurabh Pandey | September 2, 2026 | 06:01 PM IST | 2 mins read
गेट 2027 आवेदन GOAPS के जरिए ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। उम्मीदवार तय कॉम्बिनेशन में से एक या अधिक से अधिक दो टेस्ट पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Download the GATE 2027 subject-wise syllabus PDF and prepare with the latest topics, section-wise weightage, and exam pattern for your chosen discipline.
Check Nowनई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार, बिना विलंब शुल्क के फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 27 सितंबर, 2026 है।
गेट 2027 आवेदन GOAPS के जरिए ऑनलाइन स्वीकार किए जाते हैं। उम्मीदवार तय कॉम्बिनेशन में से एक या अधिक से अधिक दो टेस्ट पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं। आईआईटी मद्रास ने भारतीय नागरिकों के लिए DigiLocker रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य कर दिया है।
GATE 2027: पात्रता मानदंड
जो उम्मीदवार अभी किसी अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या उससे ऊपर के साल में पढ़ाई कर रहे हैं, या जिन्होंने इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/साइंस/कॉमर्स/आर्ट्स/ह्यूमैनिटीज में सरकार से मान्यता प्राप्त कोई डिग्री प्रोग्राम पूरा कर लिया है, वे GATE 2027 में शामिल होने के योग्य हैं।
GATE 2027: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
नियमित अवधि
|
विस्तारित अवधि
|
|
महिला, एससी, एसटी, PwD
|
1000 रुपये
|
1500
रुपये
|
|
अन्य उम्मीदवार
|
2000
रुपये
|
2500
रुपये
|
GATE 2027: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट gate2027.iitm.ac.in पर जाएं।
- GOAPS पर क्लिक करें और फिर व्यक्तिगत, शैक्षणिक और कम्युनिकेशन संबंधी जानकारी भरें।
- पंजीकरण पूरा करें, दस्तावेज अपलोड करें और भुगतान करें।
- अब आवेदन फॉर्म जमा करें और कंफर्मेशन पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अंत में भरे हुए आवेदन फॉर्म का एक प्रिंटआउट लें।
GATE 2027 Exam Dates: परीक्षा शेड्यूल
गेट परीक्षा 6, 7, 13, 14, 20 और 21 फरवरी 2027 को देशभर के 300 से अधिक शहरों में बनाए गए सेंटर्स पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो सेशन- सुबह और दोपहर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का परिणाम 19 मार्च को जारी किया जाएगा।
GATE 2027 में रोबोटिक्स और ऑटोमेशन (RA) का एक नया टेस्ट पेपर शुरू किया गया है। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि GATE 2027 से टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस (TF) पेपर, XE सेक्शनल पेपर (यानी, XE9: टेक्सटाइल इंजीनियरिंग और फाइबर साइंस) का हिस्सा होगा।
अगली खबर
]LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए पंजीकरण शुरू, लास्ट डेट 30 सितंबर
इस योजना का उद्देश्य गरीब परिवारों के छात्रों को उच्च शिक्षा और बेहतर रोजगार के अवसर प्रदान करना है। एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आखिरी तारीख 30 सितंबर तय की गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल