IIT Kharagpur: आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को मिले नौकरी के 800 से अधिक प्रस्ताव, 11 छात्रों को करोड़ों का पैकेज
Press Trust of India | December 3, 2024 | 11:54 AM IST | 1 min read
आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को दिए गए अधिकांश ऑफर सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, वित्त, बैंकिंग, परामर्श और कोर इंजीनियरिंग क्षेत्रों में थे।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) खड़गपुर के छात्रों को 2024-25 के प्लेसमेंट सत्र के पहले दो दिनों में 800 से अधिक नौकरी के प्रस्ताव मिले हैं। संस्थान ने सोमवार (2 दिसंबर) को एक बयान में यह जानकारी दी। संस्थान में प्लेसमेंट सत्र रविवार (1 दिसंबर) को शुरू हुआ।
आईआईटी खड़गपुर के छात्रों को दिए गए अधिकांश ऑफर सॉफ्टवेयर, एनालिटिक्स, फाइनेंस, बैंकिंग, कंसल्टिंग और कोर इंजीनियरिंग सेक्टर में थे। सोमवार (2 दिसंबर) शाम 6 बजे तक छात्रों को 13 अंतरराष्ट्रीय ऑफर भी मिले हैं।
IIT Kharagpur Placements: अधिक पैकेज 2.14 करोड़
संस्थान के 11 छात्रों को 1 करोड़ रुपये से अधिक (सालाना) का पैकेज मिला है, जबकि अब तक का सबसे अधिक पैकेज 2.14 करोड़ रुपये का मिला है। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वीके तिवारी ने समारोह को संबोधित किया।
इसमें एप्पल, कैपिटल वन, डीई शॉ, ग्लीन, गूगल, ग्रेविटन, माइक्रोसॉफ्ट, ऑप्टिवर, क्वांटबॉक्स, डेटाब्रिक्स, स्क्वायरपॉइंट कैपिटल, एबुलिएंट सिक्योरिटीज कुछ ऐसी कंपनियां थीं जिन्होंने पहले दिन ‘प्लेसमेंट’ सत्र में भाग लिया।
Also read IIT Kanpur Campus Placements: आईआईटी कानपुर को कैंपस प्लेसमेंट सीजन के पहले दिन मिले 579 ऑफर
IIT Kharagpur News: इन कंपनियों ने दिए ऑफर
संस्थान को क्वालकॉम, अमेरिकन एक्सप्रेस, फ्लिपकार्ट, मास्टरकार्ड जैसी कंपनियों से बड़ी संख्या में ऑफर मिले हैं। संस्थान के निदेशक प्रोफेसर वीके तिवारी ने कहा, "मौजूदा प्लेसमेंट सत्र भले ही धीमा है, लेकिन प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है।"
उन्होंने कहा कि आईआईटी खड़गपुर 800 से अधिक प्लेसमेंट ऑफर के साथ प्लेसमेंट की सूची में शीर्ष पर है। यह अपने आप में इस बात का प्रमाण है कि हम किस तरह से ऐसे लीडर तैयार कर रहे हैं जो राष्ट्र निर्माण में योगदान देंगे।
अगली खबर
]Delhi University: एनसीवेब परीक्षा में बड़े पैमाने पर असफलता के बाद डीयू ने दिए जांच के आदेश
कॉलेज प्रशासन ने कथित विसंगतियों को लेकर एक स्टाफ सदस्य के खिलाफ दिल्ली पुलिस से भी संपर्क किया। हालांकि, आरोपों के बारे में कॉलेज अधिकारियों और एनसीडब्ल्यूईबी की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम