IIT Kanpur Techkriti: आईआईटी कानपुर ‘टेककृति’ के 30वें संस्करण की करेगा मेजबानी, ‘द कॉस्मिक नेक्सस’ होगी थीम
Abhay Pratap Singh | March 4, 2024 | 03:10 PM IST | 1 min read
टेककृति का लक्ष्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के बीच नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में 55 लाख से अधिक का संयुक्त इनाम रखा गया है।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर (आईआईटी कानपुर) इस वर्ष टेक्निकल फेस्ट ‘टेककृति’ के 30वें संस्करण की मेजबानी करेगा। ‘टेककृति 24’ का आयोजन 14 मार्च से 17 मार्च 2024 तक चार दिनों के लिए किया जाएगा। इस वर्ष कार्यक्रम का थीम ‘द कॉस्मिक नेक्सस’ पर आधारित होगा।
टेककृति फेस्टिवल 2024 में दुनिया भर के करीब 1500 प्रतिष्ठित कॉलेजों से 60,000 प्रतिभागियों के भाग लेने की उम्मीद है। विभिन्न प्रतियोगिताओं में रोजगार और इंटर्नशिप की संभावनाओं के साथ-साथ 55 लाख से अधिक का संयुक्त पुरस्कार भी शामिल किया गया है। टेककृति उत्सक 2024 का लक्ष्य विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से छात्रों के बीच नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है।
टेककृति कार्यक्रम में मास्टरकार्ड, ऑटोडेस्क, स्टॉकग्रो, CISCO, अल्टेयर समेत अन्य कंपनियों के उद्योग विशेषज्ञ वर्कशॉप में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा एआई/एमएल से लेकर चैटजीपीटी और इलेक्ट्रिक वाहनों तक ट्रेंडिंग विषयों को कवर करते हुए इन वर्कशॉप में हैंड्स-ऑन लर्निंग एक्सपीरियंस भी साझा किए जाएंगे।
आईआईटी कानपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर एस गणेश ने कहा कि, “टेककृति दशकों से तकनीकी और एंटरप्रन्योर एक्सीलेंस का गढ़ रहा है। यह 30वां संस्करण उद्यमियों और तकनीकी लोगों सहित सभी भाग लेने वाले स्टूडेंट के लिए जुड़ने, सीखने और आगे बढ़ने का एक बेहतर अवसर होगा। हम आईआईटी के में सभी कोनों से प्रतिभाशाली लोगों को एक साथ लाने वाले एक और सफल आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
प्रोफेसर गणेश ने कहा कि टेककृति भविष्य के इंजीनियर्स और विज्ञान के प्रति लोगों को साइंस एंड टेक्नोलॉजी में प्रदर्शन करने के लिए गूगल, रोबोटिक्स, ड्रोन और ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण डोमेन पर कार्यशालाओं की मेजबानी करेगा। आगे कहा कि टेककृति प्रदर्शनी नवाचारों और विचारों को प्रदर्शित करने के लिए मंच के रूप में भी काम करेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी