IIT-JEE Aspirant Suicide: आईआईटी जेईई अभ्यर्थी ने इमारत की आठवीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या
Press Trust of India | October 5, 2024 | 06:42 PM IST | 1 min read
मृतक की पहचान लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के रहने वाले आदित्य के रूप में हुई है। बयान में कहा गया है कि इमारत से सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 17 वर्षीय आईआईटी-जेईई अभ्यर्थी की शनिवार को एक ऊंची इमारत की आठवीं मंजिल से कूदने के बाद मौत हो गई।
एक बयान में पुलिस ने कहा कि सुबह करीब 7.30 बजे कॉमर्स हाउस के सुरक्षा गार्ड ने हजरतगंज पुलिस स्टेशन को सूचना दी कि एक युवक इमारत से कूद गया है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक को सिविल अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। .
मृतक की पहचान लखनऊ के जानकीपुरम इलाके के रहने वाले आदित्य के रूप में हुई है। बयान में कहा गया है कि इमारत से सीसीटीवी फुटेज को स्कैन किया जा रहा है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक आपातकालीन सेवा के लिए बनी सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हुए कॉमर्स हाउस की सबसे ऊपरी मंजिल पर चढ़ गया, जहां वह कोचिंग लेता था और वहां से छलांग लगा दी।
पुलिस के बयान में कहा गया है कि मृतक के परिवार के सदस्यों से पीड़ित के बैग में मिले सेलफोन का उपयोग करके संपर्क किया गया है, जिसे वह पीछे छोड़ गया था।
यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिनके आत्मघाती कदम उठाने की आशंका है तो उनसे संवाद करें और समझाएं। आत्महत्या के विचार आने पर पीड़ित व्यक्ति सहायता और परामर्श के लिए हेल्पलाइन नंबर 9820466726 पर कॉल कर सकते हैं या फिर AASRA की आधिकारिक वेबसाइट http://www.aasra.info की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा, 9152987821 पर भी कॉल कर सकते हैं। आत्महत्या रोकने के लिए सक्रिय कुछ और संगठनों के हेल्पलाइन नंबर लिंक पर उपलब्ध हैं जो ऐसे लोगों की मदद कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’