Santosh Kumar | February 14, 2025 | 02:48 PM IST | 2 mins read
आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 19 मार्च तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकेंगे।
Candidates can download JAM previous year's papers to boost their exam preparation.
Download Now
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली ने आज यानी 14 फरवरी को संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जैम) 2025 के लिए आईआईटी जैम आंसर की 2025 जारी कर दी है। जो उम्मीदवार आईआईटी जैम 2025 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in के माध्यम से प्रोविजनल आईआईटी जैम 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आईआईटी जैम 2025 परीक्षा 2 फरवरी को आयोजित की गई थी।
Latest: IIT JAM 2026 Mock Test Link
IIT JAM: Cut Off | Cut off for Top IITs
यदि कोई भी अभ्यर्थी जारी आईआईटी जैम 2025 आंसर की से संतुष्ट नहीं है तो वे इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। आईआईटी जैम आंसर की 2025 आपत्ति विंडो लिंक 20 फरवरी तक सक्रिय रहेगा।
आईआईटी दिल्ली द्वारा जैम 2025 परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए दो पालियों में आयोजित की गई, पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक चली, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चली।
आईआईटी दिल्ली ने आईआईटी जैम 2025 रिजल्ट की संभावित तिथि की घोषणा कर दी है। आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 19 मार्च तक जारी किया जा सकता है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकेंगे।
आईआईटी जैम 2025 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना नामांकन नंबर/ईमेल आईडी या पासवर्ड दर्ज करना होगा। परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
आईआईटी जैम रिजल्ट 2025 में उम्मीदवार का नाम, नामांकन आईडी, प्रत्येक सेक्शन में प्राप्त अंक और कुल अंक भी दिखाए जाएंगे। उम्मीदवार के पर्सेंटाइल स्कोर और उसकी योग्यता स्थिति जैसे विवरण शामिल किए जाएंगे।
Also readGATE 2025 Admit Card: गेट एडमिट कार्ड gate2025.iitr.ac.in पर कल होगा जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईआईटी जैम 2025 आंसर की की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
अंकन योजना के अनुसार, 1 अंक वाले प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे और 2 अंक वाले प्रश्नों के प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 2/3 अंक काटे जाएंगे। हालांकि, सेक्शन B और C में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।