IIT Delhi: आईआईटी दिल्ली ने छात्रों और पेशेवरों के लिए 3 ऑनलाइन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए
Abhay Pratap Singh | May 16, 2025 | 06:56 PM IST | 2 mins read
IIT Delhi Online PG Diploma Programmes: नए ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा में हेल्थकेयर उत्पाद विकास और प्रबंधन, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रौद्योगिकी और क्वांटम एवं एआई एकीकरण कार्यक्रमों के साथ एडवांस संचार इंजीनियरिंग शामिल हैं।
नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) ने छात्रों और पेशेवरों के लिए एक वर्षीय 3 ऑनलाइन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू किए हैं। इन प्रोग्राम में हेल्थकेयर उत्पाद विकास और प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा, इलेक्ट्रिक वाहन प्रौद्योगिकी में पीजी डिप्लोमा और क्वांटम एवं एआई इंटीग्रेशन को शामिल किया गया है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आईआईटी दिल्ली के तीन नए पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम आईआईटी दिल्ली के फैकल्टी द्वारा प्रमुख उद्योग विशेषज्ञों के सहयोग से ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। पीजी डिप्लोमा धारकों को आईआईटी दिल्ली से पूर्व छात्र का दर्जा मिलेगा, जो दीर्घकालिक शैक्षणिक सहयोग और निरंतर सीखने के संसाधनों तक पहुंच बढ़ाएगा।
संस्थान द्वारा ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम शुरू किए जाने पर आईआईटी दिल्ली के निदेशक प्रो रंगन बनर्जी ने कहा, “आईआईटी दिल्ली में हम विश्व स्तरीय शिक्षा तक पहुंच का विस्तार करने और उभरते क्षेत्रों में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
आईआईटी दिल्ली के निदेशक ने आगे कहा, हमारे ऑनलाइन पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कार्यक्रमों का शुभारंभ नवाचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ये कार्यक्रम पेशेवरों को हमारे समय की कुछ सबसे महत्वपूर्ण चुनौतियों का समाधान करने के लिए आवश्यक ज्ञान, कौशल और अंतःविषय अंतर्दृष्टि से लैस करने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
Indian Institute of Technology Delhi: नए ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा प्रोग्राम
आईआईटी दिल्ली द्वारा शुरू किए गए एक वर्षीय ऑनलाइन पीजी डिप्लोमा कोर्स की जांच नीचे कर सकते हैं:
1) हेल्थकेयर उत्पाद विकास और प्रबंधन में पीजी डिप्लोमा (HPDM PG Diploma) -
आईआईटी दिल्ली के बायोमेडिकल इंजीनियरिंग केंद्र (सीबीएमई) द्वारा पेश किए जाने वाले इस प्रोग्राम की अवधि 12 महीने है। यह कार्यक्रम स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री वाले अभ्यर्थियों या संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम दो वर्ष का उद्योग अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए खुला है। अधिक जानकारी के लिए https://shorturl.at/B16UN पर विजिट कर सकते हैं।
2) इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) प्रौद्योगिकी में पीजी डिप्लोमा (EV Technology PG Diploma) -
आईआईटी दिल्ली के ऑटोमोटिव रिसर्च एंड ट्राइबोलॉजी सेंटर (सीएआरटी) द्वारा डिजाइन की गई यह एक विशिष्ट पहल है, जिसका उद्देश्य इंजीनियरों, प्रौद्योगिकीविदों, उद्यमियों और पेशेवरों को सशक्त बनाना है। जिससे भारत को एक टिकाऊ, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी भविष्य की ओर ले जा सके। ईवी टेक्नोलॉजी पीजी डिप्लोमा के बारे में अधिक जानकारी के लिए https://shorturl.at/did9k पर जाएं।
3) क्वांटम और एआई एकीकरण के साथ एडवांस संचार इंजीनियरिंग में पीजी डिप्लोमा -
यह प्रोग्राम आईआईटी दिल्ली स्थित भारती स्कूल ऑफ टेलीकम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट द्वारा पेश किया जाएगा। यह कार्यक्रम इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार इंजीनियरिंग (ईसीई), इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (ईई), डेटा साइंस आदि जैसे विषयों के स्नातकों के लिए खुला है। अधिक जानकारी के लिए https://shorturl.at/YDdvt पर विजिट करें।
अगली खबर
]Punjab Police Admit Card 2025: पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड चरण 2 परीक्षा के लिए जारी, 19 से 31 मई तक होगा एग्जाम
पंजाब पुलिस एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। उम्मीदवारों को रिपोर्टिंग समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना चाहिए।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल