IISER IAT 2025 Application Correction: आईआईएसईआर आईएटी एप्लीकेशन करेक्शन विंडो ओपन, एडिटेबल फील्ड्स जानें
Saurabh Pandey | April 21, 2025 | 01:56 PM IST | 2 mins read
IISER IAT 2025 परीक्षा BE, BS-MS और BTech पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसके अलावा, IISC बैंगलोर सहित सात IISERS भी प्रवेश के लिए IISER स्कोर स्वीकार करते हैं।
नई दिल्ली : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (आईआईएसईआर) ने आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट (आईएटी) 2025 के आवेदन पत्र में सुधार के लिए करेक्शन विडों ओपन कर दी है। आईआईएसईआर आईएटी के लिए पंजीकृत उम्मीदवार 22 अप्रैल शाम 5 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट iiseradmission.in के माध्यम से अपने IISER IAT 2025 आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट के आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार के लिए उम्मीदवारों को अपनी आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
IISER IAT 2025: इन क्षेत्रों में नहीं कर सकेंगे बदलाव
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट आवेदन पत्र में सुधार के दौरान निम्नलिखित जानकारी नहीं बदली जा सकती है- नाम, राष्ट्रीयता, श्रेणी, मोबाइल नंबर, ईमेल पता और परीक्षा शहर की प्राथमिकताएं। श्रेणी में सामान्य, ओबीसी, ओबीसी-एनसीएल, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, केएम शामिल हैं।
IISER IAT 2025: एडमिट कार्ड डेट
IISER IAT 2025 एडमिट कार्ड 15 मई को जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा और परीक्षा केंद्र पर साथ लेकर जाना भी होगा।
IISER IAT 2025: परीक्षा तिथि
आईआईएसईआर एप्टीट्यूड टेस्ट 25 मई को आयोजित किया जाना है। IISER IAT 2025 परीक्षा BE, BS-MS और BTech पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। इसके अलावा, IISC बैंगलोर सहित सात IISERS भी प्रवेश के लिए IISER स्कोर स्वीकार करते हैं। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार प्रवेश के लिए IISER IAT 2025 काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
IISER IAT 2025: परीक्षा पैटर्न
IISER IAT 2025 परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी, जिसमें तीन घंटे के लिए बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) शामिल होंगे। प्रश्न पत्र में 60 प्रश्न होंगे, जिसमें प्रत्येक खंड- फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और बायोलॉजी से 15 प्रश्न शामिल होंगे। पेपर कुल 240 अंकों का है।
IISER IAT 2025: मार्किंग स्कीम
IISER IAT 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक आवंटित किए जाएंगे, और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
IISER IAT 2025: प्रश्न-पत्र, मॉक टेस्ट
IISER IAT 2025 परीक्षा में प्रश्न-पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषा में होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा के समय प्रश्नपत्रों में दिए गए सभी निर्देशों को अवश्य पढ़ना चाहिए। मॉक टेस्ट- वेबपेज www.iiseradmission.in पर शीघ्र ही उपलब्ध कराया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार