IISER Admission 2024: आईआईएसईआर में प्रवेश के लिए पात्रता मानदंड में किया गया बदलाव, 1 अप्रैल से आवेदन शुरू
Abhay Pratap Singh | March 4, 2024 | 06:00 PM IST | 1 min read
आईएटी 2024 में आवेदन के लिए कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में न्यूनतम 60 प्रतिशत अंक लाने वाले सामान्य श्रेणी और न्यूनतम 55 फीसदी अंक लाने वाले आरक्षित कैटेगरी के कैंडिडेट पात्र होंगे।
Estimate your admission chances to IISERs with the Careers360 IISER Aptitude Test College Predictor. Get personalized college predictions, cutoff insights, and course options based on your IAT rank, c
Try Nowनई दिल्ली: भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के यूजी कार्यक्रम में केवीपीवाई और जेईई एडवांस्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। आईआईएसईआर के यूजी प्रोग्राम में प्रवेश लेने वाले कैंडिडेट को IISER एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (IAT) 2024 में शामिल होना अनिवार्य है।
इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंट एंड रिसर्च (IISER) ने शैक्षणिक वर्ष 2024-25 के लिए आईआईएसईआर बेरहामपुर, भोपाल, कोलकाता, मोहाली, पुणे, तिरुवनंतपुरम तथा तिरुपति में बीएस-एमएस (डुअल डिग्री) और 4 वर्षीय बीएस डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है।
आईएटी 2024: आवेदन तिथि और परीक्षा तिथि
IISER प्रवेश 2024 के लिए 1 अप्रैल 2024 से आवेदन पोर्टल शुरू कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों के लिए आईआईएसईआर एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि 13 मई तय की गई है। वहीं, IAT 2024 कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन 9 जून को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।
आईआईएसईआर आईएटी 2024: शैक्षिक योग्यता
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवार जिन्होंने वर्ष 2022, 2023 या 2024 में न्यूनतम 60% अंकों के साथ साइंस स्ट्रीम में कक्षा 12वीं या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे आईएटी 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट न्यूनतम 55% अंक लाने वाले IAT 2024 के लिए पात्र होंगे।
IISER एप्टीट्यूड टेस्ट 2024: आवेदन शुल्क
आईआईएसईआर प्रवेश 2024 के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 2000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणियों के कैंडिडेट को 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
IISER IAT 2024: परीक्षा पैटर्न
IAT 2024 का पेपर कुल 240 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर में 60 प्रश्न होंगे, जिन्हें चार खंड जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, गणित और भौतिकी में विभाजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
अगली खबर
]NEET UG Registration 2024: नीट यूजी रजिस्ट्रेशन संबंधी समस्याओं के लिए एनटीए ने दिशा निर्देश किया जारी
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा नीट यूजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 9 फरवरी से शुरू की गई है। उम्मीदवार 9 मार्च 2024 तक नीट यूजी के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’