Santosh Kumar | November 5, 2025 | 08:35 PM IST | 1 min read
कैट एडमिट कार्ड 2025 में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, रोल नंबर और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कोझिकोड ने अभी तक कैट 2025 एडमिट कार्ड जारी नहीं किया है, हालांकि कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल सक्रिय है। कैट एडमिट कार्ड 12 नवंबर को जारी किया जाएगा। योग्य उम्मीदवार iimcat.ac.in वेबसाइट से कैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
CAT 2026: Registration Guide | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
New: 10 Repeated Quant Concepts | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage
PYQ's: Quant | VARC | DILR | RC
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock before Actual Exam
कैट एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा केंद्र का पता, शिफ्ट का समय, रोल नंबर और महत्वपूर्ण निर्देश शामिल होंगे। परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचने के लिए एडमिट कार्ड पर दिए गए रिपोर्टिंग समय का पालन करना होगा।
कैट 2025 परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस) लाना आवश्यक है। प्रवेश पत्र में किसी भी प्रकार की विसंगति होने पर, अभ्यर्थी तुरंत हेल्पडेस्क से संपर्क करें।
कैट 2025 परीक्षा पैटर्न पिछले वर्षों की तरह ही रहेगा, जिसमें कुल 66 से 68 प्रश्न होंगे। परीक्षा 3 खंडों में विभाजित है: वर्बल एबिलिटी एंड रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, डेटा इंटरप्रिटेशन एंड लॉजिकल रीजनिंग, और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड।
लिंक एक्टिव होने के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आईआईएम कैट एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे-
कैट 2025 रिजल्ट जनवरी 2026 के पहले सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है। उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड कैट की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे और एसएमएस के माध्यम से भी जानकारी दी जा सकती है। कैट स्कोर 31 दिसंबर, 2026 तक मान्य होंगे।
पंजीकरण प्रक्रिया 20 सितंबर को समाप्त हुई और अब उम्मीदवार एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। कैट 2025 एडमिट कार्ड 5 नवंबर से आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होंगे।
Santosh Kumar