CAT 2024: एमबीए एडमिशन के लिए टॉप मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट; जानें पात्रता मानदंड, फीस, प्रवेश प्रक्रिया
Saurabh Pandey | December 18, 2024 | 11:37 AM IST | 4 mins read
हर वर्ष 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवार देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) देते हैं। एनआईआरएफ 2024 द्वारा रैंक किए गए भारत के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों की लिस्ट खबर में दी गई है।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebookनई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता ने इस बार कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) 2024 का आयोजन 24 नवंबर को किया था। कैट परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार करक रहे हैं, जो किसी भी समय जारी किया जा सकता है। जो उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के माध्यम से कैट 2024 रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।
Free CAT 2026 practice: Full mock test | Sample Paper- Quant | VARC | DILR | Last 10 years PYQ's
CAT PYQs with solutions: Quant | VARC | DILR | RC | 2 Months Revision Plan | College List
Plan your CAT Success: Topic-wise weightage | IIM cutoffs 2026 | Top 100 B-Schools Placements
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-hour CAT masterclass | Free open mock before the actual exam
इससे पहले आईआईएम, कलकत्ता ने कैट 2024 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। आधिकारिक नोटिस के अनुसार संस्थान जनवरी 2025 के दूसरे सप्ताह तक कैट 2024 का परिणाम घोषित कर सकता है। कैट स्कोर 31 दिसंबर, 2025 तक वैध रहेगा। कैट 2024 उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार भारतीय प्रबंधन संस्थानों (आईआईएम) और अन्य शीर्ष संस्थानों द्वारा प्रस्तावित प्रमुख बी-स्कूल और कार्यकारी कार्यक्रमों के लिए पात्र होंगे। आइए जानते देश के टॉप 10 मैनेजमैंज कॉलेजों के बारे में...
CAT 2024: टॉप 10 मैनेजमेंट संस्थान
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, मुंबई
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, लखनऊ
- भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर
- एक्सएलआरआई - जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट
- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बंबई
भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद
आईआईएम अहमदाबाद एमबीए 2 साल का पूर्णकालिक फ्लैगशिप प्रोग्राम है। एमबीए के लिए प्रवेश प्रक्रिया में 2 चरण शामिल है। कैट/जीमैट में वैलिड स्कोर और न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक डिग्री वाले उम्मीदवार एमबीए प्रोग्राम के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। आईआईएम अहमदाबाद एमबीए कैट कटऑफ 80 प्रतिशत (कुल मिलाकर) और 70 प्रतिशत (सेक्शनवाइज) है। आईआईएम अहमदाबाद में एमबीए पाठ्यक्रम की फीस 25,00,000 रुपये है।
भारतीय प्रबंधन संस्थान, बैंगलोर
भारतीय प्रबंधन संस्थान बैंगलोर (IIMB) भारत में मैनेजमेंट की पढ़ाई करने वाले छात्रों के लिए प्रमुख संस्थानों में से एक है। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 के मुताबिक आईआईएम, बैंगलोर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए आईआईएम बैंगलोर में एमबीए पाठ्यक्रम के लिए वार्षिक कार्यक्रम शुल्क अलग-अलग होता है। 2021-23 में IIM बैंगलोर के लिए PGP फीस 23 लाख रुपये थी। 2022-24 प्रवेश सत्र के साथ यह शुल्क बढ़ाकर 24.5 लाख रुपये कर दिया गया, जबकि वर्ष 2024-26 के लिए आईआईएम बैंगलोर ने 26 लाख रुपये फीस स्ट्रक्चर जारी किया है। शुल्क की राशि में ट्यूशन फीस और जीएसटी शामिल है। उम्मीदवारों को रिफंडेबल कॉशन डिपॉजिट भी देना होगा।
भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड
आईआईएम कोझिकोड में एमबीए करने के लिए छात्रों के पास ग्रेजुएशन (कोई भी विषय) पोस्ट ग्रेजुएशन (कोई भी विषय) / सीए/सीएमए (आईसीडब्ल्यूए)/सीएस में न्यूनतम 50% या समकक्ष सीजीपीए होना चाहिए। इसके अलावा स्नातक पूरा होने के बाद न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव भी होनी चाहिए। GMAT/GRE/CAT स्कोर वाले उम्मीदवार भी प्रवेश के लिए पात्र माने जाएंगे।
भारतीय प्रबंधन संस्थान, कोझिकोड में एमबीए करने वाले छात्रों को 22,50,000 का शुल्क जमा करना होगा। इस शुल्क में प्रोग्राम डिलीवरी, किताबें और इंस्ट्रक्शन मैटेरियल, परिसर में छात्रावास आवास और पुस्तकालय जैसी सभी परिसर सुविधाएं शामिल हैं। मेस/कैंटीन शुल्क अतिरिक्त और उपयोग पर निर्भर होगा। पंजीकरण के समय छात्रों को केवल 7,50,000 रुपये का भुगतान करना होगा और शेष राशि तीन किश्तों में देनी होगी।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली में वर्ष 2024-26 बैच द्वारा एमबीए प्रोग्राम के लिए 12 लाख रुपये फीस देनी होगी। छात्रों को यह फीस 4 सेमेस्टर प्रत्येक में 3 लाख रुपये के हिसाब जमा करना होगा। सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए ट्यूशन फीस 3,00,000 रुपये, अन्य शुल्क, 22,400 रुपये और रेजीडेंस शुल्क 8,600 रुपये होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए अन्य शुल्क 22,400 रुपये और रेजीडेंस शुल्क 8,600 रुपये है।
भारतीय प्रबंधन संस्थान, कलकत्ता
आईआईएम कलकत्ता में एमबीए करने वाले छात्रों के पास न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए न्यूनतम 45% अंक होना चाहिए। इसके साथ ही स्नातक के अंतिम वर्ष में पढ़ाई करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों के पास कैट/जीमैट स्कोर होगा, वे भी एडमिशन लेने के पात्र होंगे।
आईआईएम कलकत्ता में एमबीए प्रोग्राम्स की फीस 2024-25 के लिए 31,00,000 रुपये है, जिसे चार किश्तों में देना होगा। प्रवेश लेते समय छात्रों को 2,00,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके बाद 10,00,000 रुपये दूसरी किस्त, इसके अलावा 60,000 रुपये भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता के पक्ष में डिमांड ड्राफ्ट/पे ऑर्डर द्वारा सुरक्षा जमा के रूप में किया जाना है। दूसरी किस्त के साथ यह राशि कार्यक्रम के पूरा होने पर बकाया राशि, यदि कोई हो, के आवश्यक समायोजन के बाद वापस कर दी जाएगी।
तीसरी किस्त 10,00,000 रुपये का भुगतान करना होगा। चौथी किस्त 9,00,000 रुपये का भुगतान करना होगा। इस राशि में ट्यूशन फीस और पाठ्यक्रम सामग्री, किताबें, आवास, हवाई किराया और आईआईएमसी द्वारा आयोजित खर्च शामिल हैं।
CAT 2024: एनआईआरएफ के पांच महत्वपूर्ण मापदंड
हर वर्ष 2.5 लाख से अधिक उम्मीदवार देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश लेने के लिए कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) देते हैं। एनआईआरएफ 2024 द्वारा रैंक किए गए भारत के शीर्ष 10 प्रबंधन संस्थानों की लिस्ट खबर में दी गई है। राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) पांच महत्वपूर्ण मापदंडों के आधार पर संस्थानों का मूल्यांकन करता है। इसमें टीचिंग, लर्निंग और रिसोर्स (टीएलआर); रिसर्च एंड प्रोफेशनल प्रैक्टिस (आरपीसी); ग्रेजुएशन आउटकम (जीओ); आउटरीच और समावेशिता (ओआई) और पर्सपेक्शन (पीईआर) शामिल है।
Quick Watch
]अगली खबर
]CAT 2024 Result Date: आईआईएम कैट रिजल्ट कब होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट, मार्किंग स्कीम, स्कोरकार्ड लिंक
परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कैट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कैट रिजल्ट 2024 से संबंधित विवरण इस लेख में आगे दिए गए हैं।
Santosh Kumar | 4 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार