Santosh Kumar | December 16, 2024 | 03:54 PM IST | 2 mins read
उम्मीदवार कैट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट या स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
Ace CAT with confidence! Download the Past 10 Years' CAT Question Papers with detailed answers to understand exam trends, improve accuracy, and maximize your percentile.
Download Ebook
नई दिल्ली: भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) कलकत्ता कभी भी कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट 2024) का रिजल्ट घोषित कर सकता है। आईआईएम कलकत्ता द्वारा कैट 2024 परीक्षा 24 नवंबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कैट रिजल्ट 2024 जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कैट रिजल्ट 2024 से संबंधित विवरण इस लेख में आगे दिए गए हैं।
New: Registration Guide | Past 10 years CAT QP's | 2025 Weightage | PYQ's: Quant | VARC | DILR
Don't Miss: Geometry & Mensuration | Modern Maths | 15 CAT Myths | Toppers’ Secrets
Check: Career Launcher Race to 99%ile - 13 hours of extensive masterclass to Ace CAT
Latest: Register for Career Launcher Open Mock and experience CAT before actual CAT
कैट 2024 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इस साल कैट 2024 के लिए 3.29 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 2.93 लाख ने परीक्षा दी।
कैट 2024 परीक्षा में 89% उपस्थिति दर्ज की गई। कैट रिजल्ट प्रोविजनल कैट उत्तर कुंजी के आपत्तियों के आधार पर जारी किया जाएगा। विशेषज्ञों की मानें तो आसान पेपर होने के कारण इस साल कट-ऑफ बढ़ने की संभावना है।
कैट 2024 रिजल्ट की तारीख की बात करें तो संस्थान ने रिजल्ट की आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है लेकिन अगर संस्थान पिछले साल की तरह 24-25 दिनों में रिजल्ट जारी करता है तो इसकी संभावित तारीख 19 दिसंबर होगी।
कैट परीक्षा वर्ष | कैट परीक्षा तिथि | कैट रिजल्ट डेट |
|---|---|---|
कैट 2023 | 26 नवंबर 2023 | 21 दिसंबर 2023 (25 दिन) |
कैट 2022 | 27 नवंबर 2022 | 21 दिसंबर 2022 (24 दिन) |
कैट 2021 | 28 नवंबर 2021 | 3 जनवरी 2022 (36 दिन) |
कैट 2020 | 29 नवंबर 2020 | 2 जनवरी 2021 (34 दिन) |
कैट 2019 | 24 नवंबर 2019 | 4 जनवरी 2020 (41 दिन) |
Also readCAT 2024: कैट 2024 में 60-70 पर्सेंटाइल स्वीकार करने वाले टॉप एमबीए कॉलेज; पात्रता और शुल्क जानें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आईआईएम कैट 2024 रिजल्ट जारी होने के बाद चेक कर सकते हैं-
आईआईएम कैट 2024 परीक्षा में, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। आईआईएम कैट 2024 स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का मुख्य विवरण होता है।