आईआईएम कलकत्ता ने एमेरिटस के सहयोग से स्टोरीटेलिंग फॉर लीडरशिप कम्युनिकेशन में सर्टिफिकेट प्रोग्राम शुरू किया
Saurabh Pandey | August 18, 2025 | 02:41 PM IST | 2 mins read
आईआईएम कलकत्ता का यह कार्यक्रम कहानी कहने के महत्व को समझने और पेशेवर परिदृश्यों में इसके प्रभावी उपयोग के बीच की खाई को कम करता है। यह नैरेटिव थ्योरी को प्रैक्टिकल कम्युनिकेशन के साथ जोड़ता है ताकि लीडर्स को श्रोता-प्रधान, परिणाम-उन्मुख संदेश तैयार करने में मदद मिल सके।
नई दिल्ली : भारतीय प्रबंधन संस्थान कलकत्ता (आईआईएम कलकत्ता) ने एमेरिटस के सहयोग से "मास्टरिंग स्टोरीटेलिंग फॉर लीडरशिप कम्युनिकेशन एंड इन्फ्लुएंस" नाम से एक 20-सप्ताह का ऑनलाइन कार्यक्रम शुरू किया है। यह कार्यक्रम लीर्डस को कार्यकारी उपस्थिति बनाने, कम्युनिकेशन को मजबूत करने और व्यावसायिक एवं सार्वजनिक संदर्भों में प्रभाव डालने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।
आईआईएम कलकत्ता की तरफ से मास्टरिंग स्टोरीटेलिंग फॉर लीडरशिप कम्युनिकेशन एंड इन्फ्लुएंस प्रोग्राम 30 सितंबर, 2025 से शुरू होगा। इस कार्यक्रम की अवधि 20 सप्ताह होगी। इस कार्यक्रम शुल्क 1,50,000 + जीएसटी होगा। कार्यक्रम का मोड ऑनलाइन होगा।
IIM Calcutta: पात्रता मानदंड
- स्नातक/डिप्लोमा धारक (10+2+3) या किसी भी विषय में स्नातकोत्तर डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्र होंगे।
- सर्टिफिकेशन - न्यूनतम 65% ग्रेडिंग के साथ कार्यक्रम के सफल समापन पर, प्रतिभागियों को आईआईएम कलकत्ता से एक प्रमाणपत्र प्राप्त होगा।
आईआईएम कलकत्ता का यह कार्यक्रम कहानी कहने के महत्व को समझने और पेशेवर परिदृश्यों में इसके प्रभावी उपयोग के बीच की खाई को कम करता है। यह नैरेटिव थ्योरी को प्रैक्टिकल कम्युनिकेशन के साथ जोड़ता है ताकि लीडर्स को श्रोता-प्रधान, परिणाम-उन्मुख संदेश तैयार करने में मदद मिल सके।
यह कार्यक्रम किसके लिए है?
- मध्यम से वरिष्ठ स्तर के प्रबंधक जो लीडरशिप रोल्स के लिए कम्युनिकेशन स्किल और कार्यकारी उपस्थिति को बेहतर बनाना चाहते हैं।
- वे प्रोफेशनल्स जो सार्वजनिक भाषण को निखारना, प्रभावशाली संबंध बनाना और प्रभावशाली ढंग से संवाद करना चाहते हैं।
- वे बिजनेस लीडर्स जो संक्षिप्त संदेश, प्रभावी प्रस्ताव और बेहतर मीडिया कम्युनिकेशन के माध्यम से अपने प्रभाव को बढ़ाना चाहते हैं।
Also read RIMC Admission: देहरादून स्थित आरआईएमसी में दाखिले के लिए आवेदन जारी, प्रवेश परीक्षा 7 दिसंबर को
कार्यक्रम के बारे में...
यह कार्यक्रम वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए तैयार किया गया है, जिसमें आईआईएम कलकत्ता संकाय द्वारा पूर्व-रिकॉर्ड किए गए लेक्चर, एक लाइव संकाय सत्र और चार विशेषज्ञ-निर्देशित मास्टर क्लास शामिल हैं।
प्रतिभागी केस-आधारित शिक्षण, ग्रुप डिस्कशन और वास्तविक दुनिया की रणनीतिक कहानी कहने की चुनौतियों पर केंद्रित एक संकाय-निर्देशित कैपस्टोन परियोजना में भाग लेंगे। इस कार्यक्रम में नाइकी, डाबर और नेटफ्लिक्स जैसे विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त ब्रांडों के व्यावहारिक उपयोग के मामलों और केस स्टडीज के साथ-साथ सुपर बाउल स्टोरीटेलिंग और मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स जैसे उदाहरणों को शामिल किया गया है ताकि स्टोरी-आधारित ब्रांड जुड़ाव, अभियान स्टोरीटेलिंग और बड़े पैमाने पर दर्शकों से जुड़ाव को दर्शाया जा सके।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी