IIM Ahmedabad: आईआईएम अहमदाबाद के 2 वर्षीय ब्लेंडेड एमबीए प्रोग्राम बिजनेस एनालिटिक्स और एआई में प्रवेश शुरू

Abhay Pratap Singh | October 16, 2026 | 12:36 PM IST | 2 mins read

IIMA वर्ष 2026 से 16 महीने के ईपीजीडी-एबीए (ePGD-ABA) कार्यक्रम की जगह बिजनेस एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में दो वर्षीय ब्लेंडेड एमबीए प्रोग्राम शुरू कर रहा है।

दो वर्षीय पोस्टग्रेजुएट प्रोग्राम ब्लेंडेड मोड (लाइव ऑनलाइन कक्षाओं के साथ ऑन-कैंपस मॉड्यूल) में संचालित किया जाएगा।

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIMA) ने अपने दो वर्षीय ब्लेंडेड एमबीए प्रोग्राम ‘बिजनेस एनालिटिक्स एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (BPGP: BA & AI) के दूसरे बैच में प्रवेश की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईएमए की ऑफिशियल वेबसाइट www.iima.ac.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।

BPGP: BA & AI : पात्रता मानदंड

  • आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री/ सीए/ सीएस/ आईसीडब्ल्यूए/ सीएमए या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए, जिसमें कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक या समकक्ष सीजीपीए हो।
  • कार्यरत पेशेवरों और उद्यमियों के पास तीन वर्षीय स्नातक डिग्री (10+2+3+3) के बाद कम से कम तीन वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव या चार वर्षीय स्नातक डिग्री (10+2+4+2) के बाद दो वर्ष का पूर्णकालिक कार्य अनुभव होना चाहिए, जिसकी गणना 31 मार्च, 2027 तक की जानी चाहिए।

IIMA Admission Test : प्रवेश परीक्षा

उम्मीदवारों को पिछले पांच वर्षों के भीतर प्राप्त वैध CAT, GMAT या GRE स्कोर जमा करना आवश्यक है, जिसकी परीक्षा तिथि 1 जनवरी, 2022 से पहले की न हो। GMAT Classic और GMAT Focus Edition स्कोर मान्य हैं। वैकल्पिक रूप से आवेदक संस्थान की चयन प्रक्रिया के भाग के रूप में BPGP: BA & AI के लिए आईआईएमए प्रवेश परीक्षा (IIMA Admission Test) के पहले चरण में शामिल हो सकते हैं।

CAT/ GMAT/ GRE के लिए एप्लीकेशन फीस 2000 रुपये और IIMA एडमिशन टेस्ट के लिए एप्लीकेशन फीस 5000 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.iima.ac.in/academics/MBA-BPGP-BA-AI पर विजिट कर सकतै हैं।

Also read IIM Lucknow Placement 2026: आईआईएम लखनऊ समर प्लेसमेंट में मिले 600+ ऑफर, 3.5 लाख रुपये रहा सबसे अधिक स्टाइपेंड

आईआईएमए के डायरेक्टर प्रोफेसर भरत भास्कर ने कहा, “IIMA में हम जो सबसे जरूरी चीजें सिखाते हैं, उनमें से एक है किसी फैसले पर पहुंचने से पहले समस्या की बारीकी से जांच करना। आज मैनेजरों के पास बहुत ही एडवांस्ड एनालिटिकल टूल्स उपलब्ध हैं, लेकिन फिर भी उन्हें उन टूल्स से मिलने वाले उत्तरों के पीछे की मान्यताओं और सीमाओं को समझना होगा। इस प्रोग्राम के जरिए हम उभरते हुए बिजनेस लीडर्स में तकनीकी क्षमता, स्वतंत्र सोच और मैनेजर के तौर पर प्रबंधकीय जिम्मेदारी के इस संयोजन को और मजबूत करना चाहते हैं।”

एआई और इस प्रोग्राम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए चंद्रिका टंडन ने कहा, “हमारे पास बेहतरीन टूल्स हैं, लेकिन सिर्फ टूल्स से यह पता नहीं चलेगा कि असल में किन समस्याओं पर ध्यान देने की जरूरत है। जब हमने ‘कृष्णमूर्ति टंडन स्कूल ऑफ AI’ की कल्पना की थी, तो हम चाहते थे कि हमारा मुख्य फोकस लोगों, संस्थानों और उद्देश्यों पर रहे। मुझे उम्मीद है कि यह प्रोग्राम मैनेजरों को गहराई से सोचने और ऐसे समाधान तैयार करने के लिए प्रेरित करेगा, जो अर्थव्यवस्था और समाज के लिए मूल्यवान हों।”

इस प्रोग्राम के बारे में बात करते हुए आईआईएमए के BPGP: BA & AI के चेयरपर्सन प्रो अनिंद्य एस. चक्रवर्ती ने कहा, “हमने इसका पाठ्यक्रम इस तरह डिजाइन किया है कि इसमें गणितीय मॉडलिंग, प्रोग्रामिंग और मशीन लर्निंग को फाइनेंस और रणनीति जैसे मुख्य मैनेजमेंट विषयों के साथ जोड़ा जा सके। केस स्टडी, कैपस्टोन असाइनमेंट और एक्शन-लर्निंग प्रोजेक्ट्स के माध्यम से, प्रतिभागी विश्लेषणात्मक सुझावों की गहराई से जांच करना, उनके व्यावहारिक प्रभावों को समझना और इन जानकारियों को जटिल व्यावसायिक फैसलों में लागू करना सीखेंगे।”

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]