IIITH PGEE Registration 2024: आईआईआईटी हैदराबाद पीजी एंट्रेंस एग्जाम रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 5 अप्रैल तक बढ़ी
Abhay Pratap Singh | April 4, 2024 | 05:44 PM IST | 2 mins read
आईआईआईटीएच पीजीईई 2024 परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद ने आईआईआईटीएच पीजीईई 2024 पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार अब 5 अप्रैल तक आईआईआईटी पीजीईई के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 अप्रैल थी।
आईआईआईटीएच पीजीईई 2024 के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pgadmissions.iiit.ac.in पर जाकर एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। आईआईआईटी हैदराबाद पोस्ट ग्रेजुएट एंट्रेंस एग्जाम 2024 कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। IIITH PGEE 2024 में प्रत्येक पेपर की अवधि 90 मिनट निर्धारित की गई है।
एमटेक कार्यक्रमों में लिखित परीक्षा के माध्यम से छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। रिटन एग्जाम में जनरल एप्टीट्यूट और सब्जेक्ट टेस्ट को शामिल किया गया है। इसके अलावा एमएस (मास्टर ऑफ साइंस) और पीएचडी आवेदकों को एक अतिरिक्त साक्षात्कार प्रक्रिया में उपस्थित होना होगा।
आईआईआईटीएच पीजीईई 2024 परीक्षा 4 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। मास्टर ऑफ साइंस के लिए साक्षात्कार का आयोजन 5 और 6 जून को किया जाएगा। जबकि, पीएचडी के लिए इंटरव्यू 7 और 8 जून को आयोजित की जाएगी।
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी हैदराबाद द्वारा आयोजित पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2024 में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को 2,500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। आईआईआईटीएच पीजीईई 2024 परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए चौथाई अंक काटा जाएगा।
आईआईआईटी हैदराबाद पोस्ट ग्रेजुएट प्रवेश परीक्षा 2024 दो पेपरों के लिए आयोजित की जाएगी। जनरल एप्टीट्यूट में कंप्यूटर ज्ञान, तर्कशक्ति और गणित विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। वहीं, सब्जेक्ट टेस्ट में ग्रेजुएशन डिसिप्लिन पर आधारित प्रश्न होंगे। अधिक जानकारी के लिए आईआईआईटी हैदराबाद की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
IIITH PGEE 2024: आवेदन करें
IIIT PGEE 2024 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट pgadmissions.iiit.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर पीजीईई 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद, “Admission open” लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण के साथ पंजीकरण करें और आवेदन पत्र भरें।
- जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति सहेज कर रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी