Trusted Source Image

UGC NET Admit Card 2025: यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 27 जून की परीक्षा के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी

Saurabh Pandey | June 24, 2025 | 11:52 AM IST | 1 min read

इससे पहले एजेंसी ने 25 जून और 26 जून की परीक्षाओं के लिए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड जारी किए थे। एजेंसी ने सभी परीक्षा दिनों के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप भी जारी कर दी है।

यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)
यूजीसी नेट परीक्षा 85 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट 27 जून 2025 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

UGC NET Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • अब UGC NET एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल के रूप में आवेदन संख्या, जन्म तिथि दर्ज करें।
  • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ डाउनलोड के लिए स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 2025 पीडीएफ को सेव करें और इसकी हार्ड कॉपी निकाल लें।

UGC NET 2025: परीक्षा तिथियां

यूजीसी नेट परीक्षा 25 जून से 29 जून तक आयोजित की जानी है। बाकी बचे परीक्षा दिनों के लिए एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जा रही है। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हो रही है। यूजीसी नेट परीक्षा देश भर के विभिन्न शहरों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 85 विषयों के लिए आयोजित की जा रही है।

Also read UGC NET 2025 Admit Card: एनटीए यूजीसी नेट एडमिट कार्ड 26 जून की परीक्षा के लिए ugcnet.nta.ac.in पर जारी

UGC NET Admit Card 2025: हेल्पडेस्क नंबर

यदि किसी अभ्यर्थी को प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई हो या प्रवेश पत्र में दिए गए विवरण में विसंगति हो, तो यूजीसी नेट जून 2025 के अभ्यर्थी 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या ugcnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications