IGNOU TEE Dec 2025 Date Sheet: इग्नू टीईई दिसंबर रिवाइज्ड डेटशीट ignou.ac.in पर जारी, परीक्षा तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | September 8, 2025 | 04:23 PM IST | 2 mins read
इग्नू दिसंबर 2025 टीईई परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के लिए पोर्टल 6 सितंबर से 6 अक्टूबर तक exam.ignou.ac.in पर खुला है।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने दिसंबर 2025 सत्र के टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक, इग्नू टीईई दिसंबर 2025 की परीक्षाएं 1 दिसंबर से शुरू होकर 14 जनवरी, 2026 तक चलेंगी। पहले यह परीक्षाएं 8 जनवरी, 2026 तक निर्धारित की गई थीं।
इग्नू दिसंबर 2025 टीईई संशोधित डेट शीट आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध करा दी गई है। एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी। सुबह की पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम की पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार, “विश्वविद्यालय की दिसंबर, 2025 की ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों (पेन एवं पेपर व सीबीटी मोड) की सत्रांत परीक्षाएं (टीईई) 1 दिसंबर, 2025 से शुरू होंगी। पात्र छात्रों द्वारा दिसंबर, 2025 की सत्रांत परीक्षा के लिए परीक्षा फॉर्म (टीईई, प्रोजेक्ट सबमिशन और प्रैक्टिकल परीक्षाएँ) जमा करने हेतु ऑनलाइन लिंक पहले से ही खुला है।”
इग्नू ने आगे कहा कि, “परीक्षा फॉर्म समर्थ प्लेटफॉर्म पर छात्र पोर्टल के माध्यम से जमा किया जाएगा। छात्रों को exam.ignou.ac.in पर अपने छात्र खाते में लॉगिन करना होगा। यदि विद्यार्थी ने पहले ही छात्र पोर्टल पर पंजीकरण कर लिया है, तो परीक्षा फॉर्म जमा करने के लिए लॉगिन कर सकते हैं।”
इग्नू दिसंबर 2025 टीईई परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के साथ भरने की तिथि 6 सितंबर से 6 अक्टूबर है। वहीं, 1100 रुपए विलंब शुल्क के साथ अभ्यर्थी 7 से 20 अक्टूबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म भरने के संबंध में किसी भी तरह की समस्या होने पर termendexam@ignou.ac.in पर मेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं।
IGNOU TEE December 2025 Date Sheet: संशोधित परीक्षा कार्यक्रम कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन इग्नू टीईई दिसंबर 2025 संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की जांच कर सकते हैं:
- इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘अनाउंसमेंट’ टैब पर क्लिक करें।
- दिसंबर 2025 टीईई रिवाइज्ड डेटशीट लिंक पर क्लिक करें।
- इसे जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी