IGNOU Admission 2026: इग्नू जुलाई सत्र ओडीएल-ऑनलाइन एडमिशन, री-रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 15 सितंबर तक बढ़ी
Saurabh Pandey | September 1, 2026 | 03:11 PM IST | 2 mins read
इग्नू के जुलाई 2026 सत्र के ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) ने जुलाई 2026 एडमिशन सत्र के लिए आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर, 2026 तक बढ़ा दी है। यह तारीख उन सभी प्रोग्राम्स के लिए बढ़ाई गई है जो ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन मोड से कराए जाते हैं। इससे पहले, इग्नू ने एडमिशन की डेडलाइन 31 अगस्त तक बढ़ाई थी।
हालांकि, 15 सितंबर तक बढ़ाई गई डेडलाइन में सर्टिफिकेट प्रोग्राम शामिल नहीं हैं। इसलिए, उम्मीदवारों को अप्लाई करने से पहले अपने प्रोग्राम के लिए एडमिशन का स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए। सभी प्रोग्राम के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 200 रुपये की लेट फीस के साथ 15 सितंबर 2026 तक बढ़ा दी गई है।
IGNOU July Admission 2026: आवेदन के लिए वेबसाइट्स
ओडीएल प्रोग्राम्स में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवारों को इग्नू समर्थ ओडीएल एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के माध्यम से अप्लाई कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन प्रोग्राम्स चुनने वाले उम्मीदवारों को समर्थ ऑनलाइन प्रोग्राम्स पोर्टल ignouiop.samarth.edu.in के जरिए रजिस्टर करना होगा।
IGNOU July Admission 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
1. ओडीएल या ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए सही इग्नू समर्थ एडमिशन पोर्टल पर जाएं।
2. 'न्यू रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें और एक वैलिड ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके रजिस्टर करें।
3. अब ओटीपी के जरिए रजिस्टर की गई जानकारी को वेरिफाई करें।
4. अपने यूजरनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करें।
5. अपनी पसंद का प्रोग्राम चुनें और ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
6. जरूरी डॉक्यूमेंट्स तय फॉर्मेट में अपलोड करें।
7. अब संबंधित प्रोग्राम्स की फीस का भुगतान करें, एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें।
Also read KVS-NVS Tier 2 Result 2026: केवीएस-एनवीएस पीजीटी केमिस्ट्री और नॉन-टीचिंग टियर 2 पदों का रिजल्ट जारी
IGNOU Admission 2026: इग्नू जुलाई एकेडमिक प्रोग्राम्स
इग्नू जुलाई 2026 एडमिशन के लिए एकेडमिक प्रोग्राम निम्नलिखित हैं। विद्यार्थियों को इनके लिए आवेदन करना होगा-
1. अंडरग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम
2. पोस्टग्रेजुएट डिग्री प्रोग्राम
3. डिप्लोमा कोर्स
4. पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा प्रोग्राम
5. सर्टिफिकेट प्रोग्राम
6. प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स
IGNOU Admission 2026: जरूरी दस्तावेज
1. हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
2. हस्ताक्षर
3. शैक्षिक योग्यता के प्रमाण-पत्र
4. पहचान का प्रमाण
5. श्रेणी प्रमाण-पत्र (जहां लागू हो)
6. अनुभव प्रमाण-पत्र (अगर कुछ खास प्रोग्राम के लिए ज़रूरी हो)
7. सभी दस्तावेज सही ढंग से अपलोड करने से आवेदन के अस्वीकार होने की संभावना काफी कम हो सकती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार