Trusted Source Image

SSC Stenographer Exam City 2026: एसएससी स्टेनोग्राफर सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, टियर 1 परीक्षा 9 सितंबर से

Abhay Pratap Singh | September 1, 2026 | 07:54 AM IST | 2 mins read

एसएससी स्टेनोग्राफर 2026 परीक्षा में स्क्राइब सुविधा का लाभ लेने वाले कैंडिडेट को स्क्राइब का एंट्री पास बनवाने के लिए स्क्राइब का रजिस्ट्रेशन नंबर जमा करना होगा।

एसएससी स्टेनोग्राफर 2026 एडमिट कार्ड  परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसएससी स्टेनोग्राफर 2026 एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से 2 से 3 दिन पहले जारी किया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 31 अगस्त को स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा 2026 (टियर 1) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। सफलतापूर्वक आवेदन फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम सिटी 2026 जांच सकते हैं।

एसएससी स्टेनोग्राफर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। कैंडिडेट सिटी स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर/ जिला सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं। परीक्षार्थियों के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा तिथि से दो से तीन दिन पहले जारी किया जाएगा।

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एसएससी स्टेनोग्राफर 2026 टियर 1 परीक्षा 9 सितंबर से 12 सितंबर तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र जैसे आधारकार्ड/ ड्राइविंग लाइसेंस सहित एसएससी स्टेनोग्राफर टियर 1 एडमिट कार्ड 2026 में उल्लिखित दस्तावेज/ सामग्री लाना होगा।

Also readCIL MT Answer Key 2026: कोल इंडिया मैनेजमेंट ट्रेनी आंसर-की ऑब्जेक्शन विंडो ओपन, 3 सितंबर तक कर सकेंगे चैलेंज

एसएससी ने नोटिस में बताया कि, “स्टेनोग्राफर ग्रेड ‘सी’ एवं ‘डी’ परीक्षा 2026 (टियर-I) में ‘ओन स्क्राइब’ सुविधा का लाभ लेने वाले उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर स्क्राइब का नया पंजीकरण कराना पड़ सकता है। 5 नवंबर 2025 से पहले किए गए स्क्राइब पंजीकरण समाप्त कर दिए गए हैं।”

स्क्राइब पंजीकरण को आधार प्रमाणीकरण से जोड़ दिया गया है, इसलिए स्क्राइब के रूप में पंजीकरण कराने या परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक सभी व्यक्तियों के लिए नया पंजीकरण अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों ने स्क्राइब चुना है, वे 7 सितंबर 2026 (रात 11:00 बजे) तक अपने स्क्राइब OTR को मैप कर सकेंगे।

SSC Stenographer City Intimation Slip 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर एग्जाम 2026 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.gov.in/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘लॉगिन/ रजिस्ट्रेशन’ टैब पर क्लिक करें।
  • आवश्यक क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
  • एसएससी स्टेनोग्राफर सिटी स्लिप 2026 जांचें व डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications