IGNOU December TEE 2024: इग्नू दिसंबर टीईई फॉर्म जारी, बिना विलंब शुल्क के 15 अक्टूबर तक करें आवेदन
Santosh Kumar | September 9, 2024 | 06:36 PM IST | 2 mins read
जो छात्र अंतिम तिथि तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, वे 31 अक्टूबर तक 1100 रुपये विलंब शुल्क देकर इग्नू दिसंबर टीईई फॉर्म भर सकते हैं।
नई दिल्ली: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए दिसंबर 2024 टर्म एंड परीक्षा के लिए फॉर्म जारी कर दिया है। जो छात्र दिसंबर 2024 टर्म एंड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।
इग्नू दिसंबर टीईई का फॉर्म छात्र बिना लेट फीस के 15 अक्टूबर तक भर सकते हैं। इग्नू दिसंबर टीईई 2024 का आयोजन 2 दिसंबर 2024 से 9 जनवरी 2025 तक करेगा। विद्यार्थियों के हॉल टिकट परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, सर्टिफिकेट और सेमेस्टर आधारित कोर्सों के पहले साल में पंजीकृत या दूसरे और तीसरे साल के लिए फिर से पंजीकृत छात्र परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन के समय एबीसी आईडी बनाना जरूरी है।
IGNOU December TEE 2024: विलंब शुल्क 1100 रुपए
उम्मीदवारों को इग्नू टीईई परीक्षा फॉर्म 2024 भरने के लिए अपना 10 अंकों का नामांकन नंबर, जन्म तिथि और इग्नू छात्र लॉगिन से संबंधित अन्य जानकारी दर्ज करनी चाहिए। फॉर्म पूरा करने के लिए उन्हें डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेटबैंकिंग या यूपीआई जैसी किसी भी भुगतान विधि से परीक्षा शुल्क का भुगतान करना होगा।
जनवरी 2023 से, विश्वविद्यालय ने प्रोजेक्ट और प्रैक्टिकल घटकों के लिए शुल्क लागू किया है। जो छात्र अंतिम तिथि तक फॉर्म नहीं भर पाएंगे, वे 31 अक्टूबर तक 1100 रुपए विलंब शुल्क देकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म के लिए 200 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा।
Also read IGNOU June TEE Result 2024: इग्नू टीईई जून रिजल्ट ignou.ac.in पर जारी, ऐसे करें चेक
IGNOU December TEE 2024 Form: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से आसानी से इग्नू दिसंबर टीईई फॉर्म 2024 भर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट exam.ignou.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर परीक्षा फॉर्म से संबंधित सभी निर्देश पढ़ें।
- पोर्टल पर स्वयं को सत्यापित करके फॉर्म भरने के लिए आगे बढ़ें।
- नामांकन संख्या, कार्यक्रम चुनें और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
- इग्नू दिसंबर टीईई फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- अंत में फॉर्म सबमिट करें और पुष्टिकरण फॉर्म डाउनलोड करें।
अगली खबर
]IIT Jodhpur ने एप्लाइड एआई और डेटा साइंस में शुरू किया बीएससी/बीएस डिग्री प्रोग्राम, जानें पात्रता
आईआईटी जोधपुर के अनुसार, यह नया कार्यक्रम एआई और डेटा साइंस के तेजी से बढ़ते क्षेत्रों में पेशेवरों की बढ़ती मांग को पूरा करेगा। इस प्रोग्राम के लिए जेईई की योग्यता की आवश्यकता नहीं है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें