IDBI SCO Recruitment 2025: आईडीबीआई एससीओ के 119 पदों पर भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू; लास्ट डेट 20 अप्रैल
Abhay Pratap Singh | April 7, 2025 | 03:10 PM IST | 2 mins read
आईडीबीआई बैंक एससीओ भर्ती के तहत उप महाप्रबंधक (डीजीएम) के 8 पद, सहायक महाप्रबंधक (एजीएम) के 42 पद और प्रबंधक के 69 पद भरेगा।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) 2025-26 के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईडीबीआई बैंक की आधिकारिक वेबसाइट idbibank.in पर जाकर आज यानी 7 अप्रैल से ऑनलाइन माध्यम में आईडीबीआई एससीओ आवेदन फॉर्म 2025 भर सकते हैं।
आईडीबीआई बैंक स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 20 अप्रैल है। आईडीबीआई एससीओ भर्ती के माध्यम से कुल 119 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से उप महाप्रबंधक - ग्रेड डी के 8 पद, सहायक महाप्रबंधक - ग्रेड सी के 42 पद और प्रबंधक - ग्रेड बी के 69 पद शामिल हैं।
सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के लिए उम्मीदवारों को आईडीबीआई बैंक एससीओ भर्ती 2025 के तहत आवेदन शुल्क (+जीएसटी) 1,050 रुपए का भुगतान करना होगा। रिजर्व कैटेगरी जैसे एससी/ एसटी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क (जीएसटी सहित) 250 रुपए है। आईडीबीआई एससीओ एप्लीकेशन फीस ऑनलाइन माध्यम में जमा करनी होगी।
पद के अनुसार आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। डीजीएम के लिए आयु 35-45 वर्ष, एजीएम के लिए आयु 28-40 वर्ष तथा प्रबंधक (जन्म 2 अप्रैल 1990 और 1 अप्रैल 2000 के बीच) के लिए आयु 25-35 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए आईडीबीआई एससीओ नोटिफिकेशन 2025 की जांच कर सकते हैं।
उप महाप्रबंधक पद पर चयनित उम्मीदवारों को 1,14,220 से 1,20,940 रुपए (मेट्रो शहरों के लिए 1,97,000 रुपए); सहायक महाप्रबंधक पद पर चयनित कैंडिडेट को 85,920 से 1,05,280 रुपए (मेट्रो शहरों के लिए 1,64,000 रुपए); प्रबंधक पद पर चयनित आवेदकों को 64,820 से 93,960 रुपए (मेट्रो शहरों के लिए 1,24,000 रुपए) प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
IDBI Bank Recruitment Apply Online: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आईडीबीआई बैंक भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध करियर - करेंट ओपनिंग पर जाएं।
- आईडीबीआई एससीओ आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार