IDBI Bank Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू
Saurabh Pandey | February 12, 2024 | 09:26 AM IST | 1 min read
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। पात्र उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : आईडीबीआई बैंक की तरफ से जूनियर असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आज यानी 12 फरवरी 2024 से शुरू हो चुकी है। पात्र उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जबकि आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान करने की आखिरी तारीख 26 फरवरी 2024 तक है।
रिक्तियों की संख्या
|
कैटेगरी |
पदों की संख्या |
|
सामान्य |
203 |
|
एससी |
75 |
|
एसटी |
37 |
|
ओबीसी |
135 |
|
ईडब्ल्यूएस |
50 |
|
कुल |
500 |
आवेदन शुल्क
आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के आवेदकों को 200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से करना होगा।
आयुसीमा
IDBI Recruitment 2024 जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष, जबकि अधिकतम आयुसीमा 25 वर्ष निर्धारित की गई है। भर्ती नियमों के मुताबिक आयु में छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
IDBI JAM Recruitment 2024 के लिए आवेदकों को किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होना जरूरी है। उसके पास कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है। क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान भी होना चाहिए।
IDBI JAM Recruitment 2024 ऑनलाइन टेस्ट
पात्र उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन टेस्ट के लिए परीक्षा की तारीख जारी कर दी गई है। आईडीबीआई बैंक जूनियर असिस्टेंट मैनेजर भर्ती के लिए ऑनलाइन टेस्ट 17 मार्च 2024 को आयोजित किया जाएगा।
चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को एक वर्ष के लिए परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशनरी पीरियड) में रहना होगा। इस एक साल के समय को तीन खंडों में बांटा गया है। इसमें छह महीने की कक्षा की पढ़ाई, उसके बाद दो महीने की इंटर्नशिप और अंत में विभिन्न आईडीबीआई बैंक शाखाओं/कार्यालयों में चार महीने की ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग (ओजेटी) रहेगी। प्रोबेशनरी पीरियड पूरा होने के बाद पात्र उम्मीदवारों को जूनियर असिस्टेंट मैनेजर ओ लेवल के पद पर नियुक्त किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल