ICSI CSEET July 2025: आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी, पैटर्न, पासिंग मार्क्स जानें
Saurabh Pandey | June 30, 2025 | 12:55 PM IST | 2 mins read
सीएसईईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संस्थान के कंट्रोल रूम से दूर से निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थियों के लॉगिन क्रेडेंशियल परीक्षा से पहले ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली : भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने जुलाई 2025 में होने वाली कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सीएसईईटी में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संस्थान के कंट्रोल रूम से दूर से निगरानी की जाएगी। अभ्यर्थियों के लॉगिन क्रेडेंशियल परीक्षा से पहले ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भेजे जाएंगे।
सीएसईईटी का आयोजन 5 जुलाई 2025 को रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से किया जाएगा। उम्मीदवारों को घर या ऐसे अन्य सुविधाजनक और एकांत स्थान से अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करके सीएसईईटी में शामिल होने की अनुमति है। उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, टैबलेट, पामटॉप आदि का उपयोग करके सीएसईईटी में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सीएसईईटी की अवधि 2 घंटे यानी 120 मिनट होगी।
CSEET July 2025: एडमिट कार्ड के लिए निर्देश
संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट www.icsi.edu से एडमिट कार्ड और उम्मीदवारों को दिए गए निर्देशों का प्रिंट-आउट लेने के तुरंत बाद, प्रत्येक उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वे अपने एडमिट कार्ड में दिए गए सभी विवरणों को सत्यापित करें, जैसे कि उनका नाम, फोटो, हस्ताक्षर, प्रवेश संख्या, परीक्षा की तिथि और समय आदि। किसी भी विसंगति के मामले में एडमिट कार्ड जारी होने के 2 दिनों के भीतर CSEET@icsi.edu या संस्थान के सहायता पोर्टल http://support.icsi.edu पर सूचित करना होगा।
CSEET July 2025: रिपोर्टिंग टाइमिंग
आईसीएसआई की तरफ से जारी दिशा-निर्देशों में कहा गया है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के लिए निर्धारित समय से 30 मिनट पहले टेस्ट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट बाद परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी और किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा प्रारंभ होने के 90 मिनट समाप्त होने तक परीक्षा समाप्त करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा में प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में कंप्यूटर स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
ICSI CSEET 2025: पासिंग मार्क्स
उम्मीदवारों को CSEET पास करने के लिए प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे, यानी पेपर-1, पेपर-2, पेपर-3 और पेपर-4 को अलग-अलग, तथा सभी पेपरों को मिलाकर कुल 50% अंक प्राप्त करने होंगे। गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार