ICSI CSEET November 2025: सीएसईईटी नवंबर रजिस्ट्रेशन विंडो icsi.edu पर ओपन, जानें प्रक्रिया, एग्जाम डेट
Santosh Kumar | June 18, 2025 | 10:48 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (सीएसईईटी) नवंबर 2025 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो खोल दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के माध्यम से आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा 8 नवंबर को आयोजित की जाएगी।
सीएसईईईटी नवंबर 2025 आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2025 है। आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 2000 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
सीएसईईटी साल में 4 बार आयोजित की जाती है। सीएस एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम के लिए आवेदन कराने वाले उम्मीदवारों के लिए सीएसईईटी पास करना अनिवार्य है। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है।
12वीं कक्षा की परीक्षा पास करने वाले छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की अवधि 120 मिनट होगी। योग्य आवेदकों को कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
ICSI CSEET November 2025: पंजीकरण के लिए दस्तावेज
आईसीएसआई सीएसईईटी 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों को पंजीकरण के लिए इन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
- उम्मीदवार की लेटेस्ट तस्वीर
- उम्मीदवार के हस्ताक्षर
- 10+2 परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र/हॉल टिकट (यदि उपस्थित हो रहे हैं)
- 10+2 पास प्रमाण पत्र/मार्कशीट
- जन्म तिथि प्रमाण पत्र (10वीं पास प्रमाण पत्र)
- श्रेणी प्रमाण पत्र
- पहचान प्रमाण
CSEET November Registration 2025: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो करके आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 के लिए पंजीकरण फॉर्म जमा कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाएं।
- होमपेज पर, Latest @ICSI सेक्शन पर क्लिक करें।
- आईसीएसआई सीएसईईटी नवंबर 2025 लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण भरें और Proceed पर क्लिक करें।
- अब आवेदन पत्र भरकर दस्तवेज अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’