Saurabh Pandey | July 14, 2026 | 10:43 AM IST | 1 min read
सीएसईईटी जून रिजल्ट के साथ-साथ हर कैंडिडेट के सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स का विवरण इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा।
.jpg)
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 के रिजल्ट की तारीख का ऐलान कर दिया है। सीएसईईटी जून का रिजल्ट कल 15 जुलाई, 2026 को घोषित किया जाएगा। नतीजे दोपहर 2 बजे घोषित किए जाएंगे। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर आधिकारिक सूचना देख सकते हैं।
सीएसईईटी जून रिजल्ट के साथ-साथ सभी उम्मीदवारों के सब्जेक्ट-वाइज मार्क्स का विवरण इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। रिजल्ट घोषित होने के तुरंत बाद, सीएसईईटी जून 2026 सेशन का ऑफिशियल ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट इंस्टीट्यूट की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर अपलोड कर दिया जाएगा, जिससे कि उम्मीदवार इसे अपने रेफरेंस, इस्तेमाल और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड कर सकें। कैंडिडेट्स को सीएसईईटी जून रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।
Also read UP ITI Admission 2026: यूपी आईटीआई प्रवेश के लिए पंजीकरण आज से scvtup.in पर शुरू, अंतिम तिथि 4 अगस्त
सीएसईईटी परीक्षा 1 जून से 4 जून, 2026 तक आयोजित की गई थी। पहले दिन बिजनेस कम्युनिकेशन का पेपर हुआ, दूसरे दिन फंडामेंटल्स ऑफ अकाउंटिंग का पेपर हुआ, तीसरे दिन इकोनॉमिक एंड बिजनेस एनवायरनमेंट का पेपर हुआ और चौथे दिन बिजनेस लॉज एंड मैनेजमेंट का पेपर हुआ। आखिरी दिन को छोड़कर बाकी सभी दिनों में परीक्षा 3 घंटे तक चली। आखिरी दिन परीक्षा की अवधि 2 घंटे थी।