ICSI CSEET June Result 2026: आईसीएसआई सीएसईईटी जून रिजल्ट icsi.edu पर जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
Abhay Pratap Singh | July 15, 2026 | 02:49 PM IST | 1 min read
सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट जून 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने 15 जुलाई को कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट (CSEET) जून 2026 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षार्थी आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर सीएसईईटी जून 2026 रिजल्ट जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएसईईटी जून रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर की आवश्यकता होगी। सीएसईईटी जून 2026 में सफल उम्मीदवार कंपनी सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्र हैं। सीएसईईटी का आयोजन साल में 3 बार (फरवरी, जून और अक्टूबर) किया जाता है।
ICSI CSEET June 2026 Result OUT: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीएसईईटी जून 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- रिजल्ट पोर्टल icsi.results.shiksha/exam-results/ पर जाएं।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- सीएसईईटी जून 2026 ई-मार्कशीट जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
सीएसईईटी जून 2026 परीक्षा 1 जून से 4 जून तक आयोजित की गई थी। सीएस एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट में सफल होने के लिए कैंडिडेट्स को प्रत्येक पेपर (विषय) में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और कुल मिलाकर कम से कम 50% अंक लाने होंगे।
CSEET Verification of Marks: अंकों का सत्यापन
आधिकारिक जानकारी के अनुसार, आवेदक रिजल्ट की घोषणा तिथि से 21 दिनों के भीतर किसी भी सब्जेक्ट में मार्क्स के वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 16 जुलाई से सीएसईईटी मार्क्स वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन की आखिरी तिथि 5 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
उम्मीदवार SMASH पोर्टल लॉगिन अकाउंट के जरिए प्रति सब्जेक्ट 250 रुपये (नॉन-रिफंडेबल फीस) देकर अप्लाई कर सकते हैं। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया संबंधित जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। बता दें कैंडिडेट्स को रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल कॉपी नहीं दी जाएगी।
अगली खबर
]BBOSE 12th Admit Card 2026: बिहार ओपन स्कूल कक्षा 12 का प्रवेश पत्र जारी, जानिए डाउनलोड प्रक्रिया और लिंक
बीबोस 12th परीक्षा 2026 के लिए प्रैक्टिकल विषय की परीक्षा जिला के निर्धारित केंद्रों पर संचालित होगी। थ्योरी परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रमंडल मुख्यालय जिला में परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार