Abhay Pratap Singh | July 15, 2026 | 12:53 PM IST | 2 mins read
बिहार ओपन स्कूल कक्षा 12 की प्रायोगिक परीक्षा 25 जुलाई से 28 जुलाई, 2026 तक और सैद्धांतिक परीक्षा 31 जुलाई से 18 अगस्त, 2026 तक आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली: बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (BBOSE) ने उच्चतर माध्यमिक (कक्षा 12वीं) परीक्षा जून 2026 की प्रायोगिक एवं सैद्धान्तिक परीक्षाओं का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। स्कूल को-ऑर्डिनेट आधिकारिक वेबसाइट interbiharboard.com पर जाकर अपने यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड 15 जुलाई से डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार ओपन स्कूल कक्षा 12 की प्रायोगिक परीक्षा 25 जुलाई से 28 जुलाई, 2026 तक और सैद्धांतिक परीक्षा 31 जुलाई से 18 अगस्त, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
बीबोस 12th परीक्षा 2026 के लिए प्रैक्टिकल विषय की परीक्षा जिला के निर्धारित केंद्रों पर संचालित होगी। थ्योरी परीक्षा के लिए प्रत्येक प्रमंडल मुख्यालय जिला में परीक्षा केंद्र बनाए गए है।
नोटिस में कहा गया कि, अध्ययन केंद्र को-ऑर्डिनेट को बीबोस कक्षा 12वीं एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर हस्ताक्षर एवं मुहर के साथ छात्रों को वितरित करना होगा। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र में उपलब्ध परीक्षा केंद्र में निर्धारित तिथि व पाली के अनुसार परीक्षा के लिए उपस्थित होने होगा। छात्र स्वयं प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकेंगे।
बीबोस 12th फाइनल एडमिट कार्ड 2026 में को-ऑर्डिनेटर के हस्ताक्षर व मुहर नहीं होने पर प्रवेश पत्र को मान्यता नहीं दी जाएगी। प्रवेश पत्र में बोर्ड का नाम, छात्र का नाम, कक्षा, रोल नंबर, जन्मतिथि, परीक्षा की तिथि व समय, परीक्षा केंद्र का पता और महत्वपूर्ण निर्देश सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।
बोर्ड ने कहा कि, स्क्राइब (लेखक) की सुविधा लेने वाले परीक्षार्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट अतिरिक्त समय दिया जाएगा। लेखक की सुविधा के लिए एक सप्ताह पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन देना होगा। ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर हेल्पलाइन 0612-2230039 या ईमेल आईडी bsebinterhelpdesk@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
नीचे बताए गए चरणों का पालन करके बीबोस कक्षा 12वीं परीक्षा 2026 जून का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं: