ICSI CSEET Result 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई परिणाम कल दोपहर 2 बजे icsi.edu पर होगा जारी
Abhay Pratap Singh | July 19, 2024 | 02:38 PM IST | 1 min read
सीएसईईटी 2024 जुलाई सत्र परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में न्यूनतम 40% अंक और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
Candidates can download this e-book to know all the details related to CSEET such as eligibility criteria, exam pattern, syllabus, study material and other related information.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज (ICSI) कल यानी 20 जुलाई को दोपहर 2 बजे सेक्रेटरी एग्जिक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 2024 (CSEET 2024) जुलाई सत्र का परिणाम जारी करेगा। आधिकारिक घोषणा के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 परिणाम देख सकेंगे।
जुलाई सत्र की परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करके आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे। पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईसीएसआई सीएसईईटी 2024 परीक्षा 6, 7 और 8 जुलाई को आयोजित की गई थी।
आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया, “परिणाम के साथ-साथ उम्मीदवार के विषयवार अंकों का विवरण संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा जुलाई 2024 सत्र का औपचारिक ई-परिणाम-सह-अंक विवरण संस्थान की वेबसाइट पर परिणाम की घोषणा के तुरंत बाद अपलोड किया जाएगा। उम्मीदवार इसे संदर्भ, उपयोग और रिकॉर्ड के लिए डाउनलोड कर सकेंगे।”
Also read CA Final November Exam 2024: आईसीएआई सीए फाइनल नवंबर परीक्षा तिथि घोषित, एग्जाम शेड्यूल जानें
सीएसईईटी 2024 परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में भाग लेने के लिए पात्र होंगे। सीएसईईटी एग्जाम 2024 में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है। आईसीएसआई सीएसईईटी परीक्षा 2024 तीन दिन की अवधि के लिए रिमोट प्रॉक्टर्ड मोड के माध्यम से आयोजित की गई थी।
परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को घर या किसी अन्य सुविधाजनक और अलग जगह से अपने लैपटॉप या डेस्कटॉप का उपयोग करके परीक्षा में बैठने की अनुमति दी गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार कंपनी सचिव संस्थान की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ICSI CSEET 2024 Result: विषयवार उत्तीर्ण अंक
आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 परिणाम में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर - 1) बिजनेस एनवायरनमेंट एंड लॉ, 2) बिजनेस इकोनॉमिक्स, 3) बिजनेस मैनेजमेंट, एथिक्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप, 4) फंडामेंटल ऑफ अकाउंटिंग एंड ऑडिटिंग में न्यूनतम 40-40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50% अंक प्राप्त करने होंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी