Saurabh Pandey | February 24, 2024 | 07:59 PM IST | 2 mins read
आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव परीक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत और कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर जाकर चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया या आईसीएसआई कल यानी रविवार 25 फरवरी 2024 को सीएस प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा। यह रिजल्ट दिसंबर 2023 सेशन का होगा। आईसीएसआई परीक्षा 2023 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर www.icsi.edu जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
आईसीएसआई की तरफ से जारी नोटिस के मुताबिक सीएस प्रोफेशनल कार्यक्रम का रिजल्ट सुबह 11 बजे घोषित किया जाएगा, जबकि एग्जिक्यूटिव कार्यक्रम का रिजल्ट दोपहर 2 बजे घोषित किया जाएगा। ई-रिजल्ट-कम-मॉर्क्स एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम का विवरण संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर उम्मीदवारों को डाउनलोड करने के लिए रिजल्ट जारी होने के बाद उपलब्ध कराया जाएगा। रिजल्ट-कम-मॉर्क्स स्टेटमेंट की कोई फिजिकल प्रति नहीं जारी की जाएगी।
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया, सीएस प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव परीक्षा पास होने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंक और कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना होगा। सीएस प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव परीक्षा रिजल्ट के साथ ही प्रतिशत और टॉपर्स लिस्ट भी जारी की जाएगी।
Also read BSEB Bihar Board Exam 2024: बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं संपन्न, अब रिजल्ट का इंतजार
आईसीएसआई ने सीएस प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव जून सेशन के लिए परीक्षा तिथि भी जारी कर दी है। आईसीएसआई 1 जून से 10 जून के बीच सीएस प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव परीक्षा आयोजित करेगा। इसके अलावा, जून 2024 परीक्षा के लिए परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी 2024 तक है।
आईसीएसआई सीएस प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव जून सेशन की परीक्षा एक ही पाली में सुबह 9 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को 9 बजे से 9:15 बजे तक पेपर पढ़ने के लिए समय दिया जाएगा।