ICSI CS December 2024 Admit Card: आईसीएसआई सीएस दिसंबर एडमिट कार्ड icsi.edu पर जारी
Saurabh Pandey | December 12, 2024 | 07:56 AM IST | 1 min read
आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 परीक्षा पूरे भारत में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन आवंटित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। आईसीएसआई सीएस परीक्षा केंद्र 2024 के बारे में जानकारी एडमिट कार्ड पर दी गई है।
नई दिल्ली : इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) दिसंबर 2024 एग्जिक्यूटिव और प्रोफेशनल परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। दोनों ही परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
केवल वे उम्मीदवार जिन्होंने सीएस एग्जिक्यूटिव या सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए नामांकन किया है, वे आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।
ICSI CS Admit Card 2024: परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड लिंक
शेड्यूल के अनुसार, आईसीएसआई सीएस दिसंबर 2024 परीक्षा 21 से 30 दिसंबर तक आयोजित होने वाली है। आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 21 दिसंबर, 2024 से 30 दिसंबर, 2024 के दौरान आयोजित होने वाली सीएस कार्यकारी और व्यावसायिक कार्यक्रम (पुराने और नए पाठ्यक्रम) परीक्षाओं के दिसंबर, 2024 सत्र में उपस्थित होने के लिए पात्र छात्रों के ई-प्रवेश पत्र संस्थान की वेबसाइट www.icsi.edu पर और यूआरएल https://icsi.indiaeducation.net/ पर भी उपलब्ध है।
आईसीएसआई सीएस एग्जिक्यूटिव और सीएस प्रोफेशनल दिसंबर 2024 परीक्षा पूरे भारत में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन आवंटित परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। आईसीएसआई सीएस परीक्षा केंद्र 2024 विवरण का उल्लेख एडमिट कार्ड पर किया जाएगा।
ICSI CS Admit Card 2024: जरूरी डाक्यूमेंट्स
- उम्मीदवार का नाम
- उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
- परीक्षा का माध्यम
- परीक्षा की तारीख और समय
- 17 अंकों की पंजीकरण संख्या
- लागू पेपर-वार छूट का विवरण
- आईसीएसआई सीएस परीक्षा केंद्र 2024 का नाम, पता और कोड
- सीएस चरण का नाम और मॉड्यूल का नाम, जिसमें उम्मीदवार ने नामांकन किया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार