Abhay Pratap Singh | May 22, 2024 | 12:01 PM IST | 1 min read
आईसीएसआई सीएस जून 2024 प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव परीक्षा 2 से 10 जून 2024 तक आयोजित की जाएगी।
‘Career prospects in Company Secretary’ E-Book which has been structured by ICSI for the students who can learn about how to become a CS and follow path towards a successful career.
Free Download
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) ने सीएस प्रोफेशनल, एग्जिक्यूटिव परीक्षा 2024 के लिए आईसीएसआई एडमिट कार्ड जून 2024 जारी कर दिया है। पंजीकृत उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट icsi.edu पर जाकर आईसीएसआई हाल टिकट 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: CS Executive question/sample papers
Don't Miss: Company Secretary: Career prospects
सीएस प्रोफेशनल और एग्जिक्यूटिव एग्जाम 2024 जून सत्र का आयोजन 2 जून से 10 जून तक किया जाएगा। परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित की जाएंगी। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए अभ्यर्थियों को सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक यानी 15 मिनट का समय दिया जाएगा।
अधिसूचना में कहा गया कि, “छात्रों को परीक्षा में शामिल होने से पहले ई-एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा से संबंधित दिशानिर्देशों को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट संस्थान की ईमेल आईडी enroll@icsi.edu पर संपर्क कर सकते हैं।”
Also readICSI CSEET July 2024: आईसीएसआई सीएसईईटी जुलाई 2024 के लिए पंजीकरण icsi.edu पर शुरू, 15 जून लास्ट डेट
सीएस एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईसीएसआई ने बताया कि सीएस एडमिट कार्ड 2024 डाक द्वारा नहीं भेजा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
आईसीएसआई सीएस एडमिट कार्ड 2024 में कैंडिडेट नाम, फोटो, हस्ताक्षर, पंजीकरण संख्या, परीक्षा का चरण, परीक्षा केंद्र का नाम और पता, परीक्षा केंद्र, कोड, पाठ्यक्रम, वैकल्पिक विषय, परीक्षा माध्यम, परीक्षा समूह, एग्जाम डेट एंड टाइम सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
आईसीएसआई एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें।