ICSE, ISC Result 2024: सीआईएससीई बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम जल्द होगा जारी, इस लिंक पर देख सकेंगे नतीजे
Santosh Kumar | May 4, 2024 | 01:13 PM IST | 1 min read
जो छात्र अपने ICSE, ISC Result 2024 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे घोषित होने के बाद सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर देख सकेंगे।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Check Nowनई दिल्ली: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा कक्षा 10वीं के लिए इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) और कक्षा 12वीं के लिए इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) के परिणाम घोषित करने की तैयारी कर रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, परिणाम मई 2024 के तीसरे सप्ताह में जारी होने की उम्मीद है।
जो छात्र अपने परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वे घोषित होने के बाद सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर देख सकेंगे। ICSE कक्षा 10 की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक आयोजित की गईं, जबकि ISC कक्षा 12 की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गईं।
विशेष रूप से, कक्षा 12वीं रसायन विज्ञान की परीक्षा को 26 फरवरी के स्थान पर 21 मार्च को पुनर्निर्धारित किया गया। इसी तरह बोर्ड ने 27 मार्च की मनोविज्ञान परीक्षा स्थगित कर दी जो बाद में 4 अप्रैल को आयोजित की गई।
Also read CISCE ISC Syllabus 2024-25: सीआईएससीई आईएससी 12वीं का संशोधित पाठ्यक्रम cisce.org पर जारी
ICSE, ISC Result 2024: ऐसे करें डाउनलोड
परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपने आईसीएसई कक्षा 10 या आईएससी कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
- परिणाम पृष्ठ पर, ICSE or ISC Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- पाठ्यक्रम कोड को चुनें और अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- ICSE, ISC Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- इसमें अपने अंको को देखें, डाउनलोड करें।
बता दें कि 2023 की परीक्षाओं में, ICSE कक्षा 10वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत 98.94 प्रतिशत दर्ज किया गया, जबकि ISC कक्षा 12वीं के लिए, यह 96.93 प्रतिशत रहा। लड़कियों दोनों श्रेणियों में लड़कों से आगे रहीं, कक्षा 10वीं में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.21 प्रतिशत था, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.71 प्रतिशत था। इसी तरह, 12वीं कक्षा में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.01 रहा, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.96 प्रतिशत रहा।
अगली खबर
]Delhi School Bomb Threats: स्कूलों की सुरक्षा पर शिक्षा निदेशालय की जीरो-टॉलरेंस नीति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा
अदालत ने कहा है कि वह बम धमकियों सहित आपदाओं से निपटने के लिए दिशानिर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू कर रही है। बता दें कि 1 मई को दिल्ली-एनसीआर के 200 से ज्यादा स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल भेजा गया था।
Press Trust of India | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल