ICMAI CMA June Result 2024: आईसीएमएआई सीएमए जून परिणाम इंटर, फाइनल के लिए icmai.in पर जारी
Abhay Pratap Singh | August 23, 2024 | 10:13 AM IST | 2 mins read
आईसीएमएआई सीएमए जून इंटर, फाइनल रिजल्ट 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने आज यानी 23 अगस्त को इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स के लिए सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटेंट जून 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर आईसीएमएआई सीएमए इंटर, फाइनल परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं।
आईसीएमएआई सीएमए जून इंटर, फाइनल परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इंटर और फाइनल कोर्स के लिए ICMAI CMA जून परीक्षा 11 जून से 18 जून 2024 तक आयोजित की गई थी। इससे पहले, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा 11 जुलाई 2024 को सीएमए फाउंडेशन 2024 परिणाम जारी किए गए थे।
CMA Inter Result 2024: पास प्रतिशत
- सीएमए इंटर ग्रुप 1 परीक्षा में कुल 28,345 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 3,135 छात्र उत्तीर्ण हुए। सीएमए इंटर ग्रुप 1 का उत्तीर्ण प्रतिशत 11.06% रहा।
- सीएमए इंटर ग्रुप 2 परीक्षा में 12,008 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 3,467 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। सीएमए इंटर ग्रुप 2 परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 28.87% रहा।
- इन परिणामों की घोषणा के बाद कुल 4,866 उम्मीदवारों ने संस्थान से इंटरमीडिएट कोर्स पूरा किया।
Also read Global Quest Report 2024: केवल 9% भारतीय Gen Zs उद्यमिता अपनाना चाहते हैं - रिपोर्ट
CMA Final Result 2024: पास प्रतिशत
- सीएमए फाइनल ग्रुप 3 परीक्षा में 8,643 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 1,243 छात्र पास हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 14.38% रहा।
- सीएमए फाइनल ग्रुप 4 परीक्षा में 4,530 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 635 कैंडिडेट सफल हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 14.02% रहा।
- इन परिणामों की घोषणा के बाद 1,315 उम्मीदवारों ने संस्थान का अंतिम पाठ्यक्रम पूरा किया।
ICMAI CMA Result 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके आसानी से आईसीएमएआई सीएमए रिजल्ट 2024 की घोषणा कर सकते हैं:
- सबसे पहले संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर उपलब्ध ICMAI CMA रिजल्ट जून 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जहां उम्मीदवार इंटर/फाइनल परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट करें।
- अब, कैंडिडेट आईसीएमएआई सीएमए इंटर, फाइनल रिजल्ट 2024 की जांच कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]Delhi News: निजी स्कूलों में ईडब्ल्यूएस छात्रों के दाखिले के लिए नोडल अधिकारी की नियुक्ति की जाए - एचसी
ईडब्ल्यूएस श्रेणी के छात्रों के कई अभिभावकों के सामने आने वाली भाषा संबंधी बाधाओं को मानते हुए उच्च न्यायालय ने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि ईडब्ल्यूएस और डीजी श्रेणी के तहत प्रवेश से संबंधित परिपत्र, नोटिस और निर्देश अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी
- दिल्ली का भलस्वा स्लम: आधार कार्ड और गंदगी से गुम हुई शिक्षा