Saurabh Pandey | July 9, 2026 | 11:39 AM IST | 2 mins read
द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने 14 जून 2026 को आयोजित हुई सीएमए फाउंडेशन परीक्षा का रिजल्ट और टॉप-10 उम्मीदवारों की मेरिट लिस्ट जारी कर दी है।

नई दिल्ली : द इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने सीएमए फाउंडेशन (CMA Foundation) परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवार अब आईसीएमएआई की आधिकारिक वेबसाइट icmai.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहचान संख्या (Identification No.) का उपयोग करके अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट्स की घोषणा के साथ ही संस्थान ने सीएमए फाउंडेशन जून 2026 परीक्षा के लिए मेरिट सूची भी जारी कर दी है। इस आधिकारिक मेरिट लिस्ट में टॉप 10 स्थान हासिल करने वाले उम्मीदवारों की रैंक, पंजीकरण संख्या, नाम, मोबाइल नंबर और सीरियल नंबर शामिल किए गए हैं।
रैंक | पंजीकरण संख्या | नाम | लिंग | शहर | सीरियल नंबर |
1 | SF2025085534 | विग्नेश एस | पुरुष (M) | चेन्नई | 412922 |
2 | SF2026105503 | तिप्पुलुरी जगन मोहन रेड्डी | पुरुष (M) | गुंटूर | 413803 |
3 | NF2025093587 | गौरांगी शुक्ला | महिला (F) | आगरा | 306295 |
4 | SF2026099472 | गोर्थिस एसएन दत्ता तेजस्वी | पुरुष (M) | गुंटूर | 346389 |
5 | SF2025071104 | वैभव जैन | पुरुष (M) | हैदराबाद | 304508 |
5 | SF2026099248 | येरुवा मैरी निशिता | महिला (F) | गुंटूर | 346937 |
6 | SF2026097311 | शिल्पा बारीक | महिला (F) | विशाखापत्तनम | 320477 |
6 | SF2026099317 | उप्पू पवन कुमार | पुरुष (M) | गुंटूर | 346385 |
6 | SF2026098646 | मोराम वेंकट प्रवीण कुमार रेड्डी | पुरुष (M) | गुंटूर | 402521 |
7 | SF2025095339 | सहिष्णु एसएनएसवी मरिगंती | पुरुष (M) | हैदराबाद | 304044 |
7 | NF2026100415 | सोनाक्षिका शारदा | महिला (F) | जयपुर | 411887 |
8 | SF2026107156 | क्रेशिव ए | पुरुष (M) | मदुरै | 338467 |
8 | SF2026099328 | कोथामासु यज्ञश्री वेंकट मणि इंद्रनील | पुरुष (M) | गुंटूर | 346365 |
8 | SF2025096939 | श्रुति दित्ताकवि | महिला (F) | हैदराबाद | 314405 |
8 | EF2026098113 | सुमीत सिकदार | पुरुष (M) | राउरकेला | 304782 |
9 | WF2026097000 | मनोज सुरेशभाई पटेल | पुरुष (M) | अहमदाबाद (गुजरात) | 337436 |
9 | EF2026105225 | पूजारानी नायक | महिला (F) | कटक | 412530 |
10 | SF2026106055 | आर सुगुरेश पाटिल | पुरुष (M) | गुंटूर | 415685 |
यदि स्कोरकार्ड में किसी भी प्रकार की त्रुटि या विसंगति पाई जाती है, तो उम्मीदवार को जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना होगा ताकि समस्या का समय पर समाधान किया जा सके।
जो उम्मीदवार इस फाउंडेशन परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए हैं, वे अब सीएमए इंटरमीडिएट पाठ्यक्रमों के लिए आगे की प्रवेश प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र बन गए हैं। इसके विपरीत, जो उम्मीदवार इस बार परीक्षा पास नहीं कर सके हैं, उन्हें अगली परीक्षा के आयोजन का इंतजार करना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने स्कोरकार्ड पर दर्ज सभी विवरणों को ध्यान से सत्यापित कर लें।
आईसीएमएआई सीएमए जून 2026 की परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के प्रश्नपत्र में कुल 50 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल थे, जो कुल 100 अंकों के थे। परीक्षा में प्रत्येक प्रश्न के लिए 2 अंक निर्धारित थे और गलत उत्तरों के लिए कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई थी।