ICAR AIEEA PG 2024: आईसीएआर एआईईईए पीजी रजिस्ट्रेशन लास्ट डेट आज; आवेदन लिंक, हाल टिकट डेट सहित अन्य विवरण
Abhay Pratap Singh | May 11, 2024 | 06:42 AM IST | 2 mins read
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 परीक्षा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए देश भर के लगभग 89 शहरों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से आईसीएआर एआईईईए 2024 पोस्ट ग्रेजुएट के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज यानी 11 मई को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आईसीएआर एआईईईए 2024 पीजी आवेदन फॉर्म ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/ICAR/ पर जाकर भर सकते हैं।
आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में सुधार का विकल्प भी दिया जाएगा। कैंडिडेट 13 मई से 15 मई 2024 तक आईसीएआर एआईईईए स्नातकोत्तर 2024 एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
ICAR AIEEA PG 2024: पात्रता मानंदड
- तीन वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री वाले अभ्यर्थी को दो आईसीएआर-डीम्ड विश्वविद्यालयों (डीयू) में कुछ कोर्स को छोड़कर आईसीएआर-एयू प्रणाली के तहत कृषि विश्वविद्यालय में आईसीएआर एआईईईए पीजी के माध्यम से प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- आईसीएआर एआईईईए पीजी में प्रवेश के लिए (12+4/10+6 बीएससी एजी/ बीटेक)/ पांच वर्षीय (बीवी एससी एवं एएच)/ साढ़े पांच वर्षीय (बीवी एससी एवं एएच) डिग्री के साथ कैंडिडेट स्नातक उत्तीर्ण होना चाहिए।
- शैक्षणिक योग्यता संबंधित अधिक जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
Also readI CAR AIEEA PG 2024: आईसीएआर एआईईईए पीजी पंजीकरण की अंतिम तिथि कल, परीक्षा तिथि और पैटर्न जानें
ICAR AIEEA PG Application Form 2024: आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क - 1,200 रुपये।
- ओबीसी-एनसीएल व ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कैंडिडेट के लिए फीस - 1,100 रुपये।
- एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ ट्रांसजेंडर वर्ग के आवेदकों के लिए फीस - 625 रुपये है।
ICAR AIEEA PG 2024 Apply Online आवेदन करें
नीचे दिए गए चरणों का पालन कर उम्मीदवार आसानी से भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा पीजी 2024 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट https://icarpg.ntaonline.in/ पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए न्यू कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक।
- मांगी गई जानकारी दर्ज करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- जनरेट लॉगिन विवरण जैसे आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें।
- इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और कैटेगरी के अनुसार शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदक आवेदन फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
ICAR AIEEA PG Exam 2024: परीक्षा पैटर्न
आईसीएआर एआईईईए 2024 पीजी एग्जाम 29 जून को सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से लगभग 15 दिन पहले आईसीएआर एआईईईए पीजी 2024 हाल टिकट एनटीए जारी करेगा। किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए कैंडिडेट ईमेल आईडी icar@nta.ac.in या फोन नंबर 011-40759000, 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें