Trusted Source Image

ICAR AIEEA PG Answer Key 2026: आईसीएआर एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी आंसर की जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति उठाएं

Abhay Pratap Singh | August 16, 2026 | 05:28 PM IST | 2 mins read

आईसीएआर एआईईईए 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

आईसीएआर एआईईईए पीजी एवं एआईसीई पीएचटी 2026 प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईसीएआर एआईईईए पीजी एवं एआईसीई पीएचटी 2026 प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने 16 अगस्त को आईसीएआर एआईईईए पीजी और एआईसीई पीएचडी (JRF/SRF) परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/icar/ पर जाकर आंसर की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।

आईसीएआर एआईआईए पीजी, एआईसीई पीएचटी 2026 प्रोविजनल आंसर की पर 16 अगस्त से 18 अगस्त, 2026 तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आईसीएआर एआईईईए पीजी 2026 आंसर की और आईसीएआर एआईसीई पीएचडी 2026 आंसर की चुनौती दर्ज कराने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे 200 रुपये शुल्क देकर चुनौती दे सकते हैं। प्रोसेसिंग फीस का भुगतान डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जाएगा। प्रोसेसिंग फीस के बिना किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। एनटीए ने बताया कि किसी अन्य तरीके से भुगतान स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Also readAIAPGET 2026 Exam City Slip: एआईएपीजीईटी सिटी इंटिमेशन स्लिप exams.nta.nic.in पर जारी, परीक्षा 22 अगस्त को

नोटिस में कहा गया कि, यदि किसी उम्मीदवार की आपत्ति सही पाई जाती है, तो आंसर की में संशोधन किया जाएगा और उसे सभी उम्मीदवारों पर लागू किया जाएगा। फाइनल आंसर की के आधार पर ही रिजल्ट तैयार किया जाएगा। किसी भी अभ्यर्थी को उनके चैलेंज को स्वीकार या अस्वीकार के बारे में अलग से सूचित नहीं किया जाएगा।

चुनौती के बाद एक्सपर्ट्स द्वारा अंतिम रूप दी गई उत्तर कुंजी ही मान्य होगी। 18 अगस्त को रात 11:59 बजे के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। आईसीएआर की एआईईईए पीजी एवं एआईसीई पीएचडी 2026 के लिए प्रवेश परीक्षा 4 जुलाई को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी के लिए nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।

ICAR AIEEA PG and AICE PhD Answer Key 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईसीएआर एआईईईए 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एनटीए आईसीएआर वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/icar/ पर जाएं।
  • होमपेज पर, ‘आईसीएआर एआईईईए 2026 आंसर की - पीजी/पीएचडी’ पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड की मदद से साइन इन करें।
  • आईसीएआर एआईईईए पीजी पीएचडी 2026 आंसर की जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications