Trusted Source Image

Himachal Pradesh Schools Closed: हिमाचल के सरकारी विद्यालय 17 अगस्त को रहेंगे बंद, निजी स्कूल खुद लेंगे फैसला

Press Trust of India | August 16, 2026 | 04:36 PM IST | 1 min read

स्कूल, उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों की भागीदारी को देखते हुए 17 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

हिमाचल के सभी सरकार स्कूल कल बंद रहेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
हिमाचल के सभी सरकार स्कूल कल बंद रहेंगे। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश (HP) के सभी सरकारी विद्यालयों में 17 अगस्त (सोमवार) को अवकाश रहेगा। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि विद्यार्थियों और शिक्षकों का स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए 15 अगस्त को स्कूल आना अनिवार्य था, इसलिए यह फैसला लिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि निजी विद्यालयों में अवकाश दिया जाए या नहीं, इसका फैसला वे खुद कर सकते हैं। यह फैसला मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के शुक्रवार को दिए गए निर्देशों के अनुसार लिया गया। स्कूल शिक्षा निदेशालय की 29 जुलाई को जारी अधिसूचना के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी स्कूल खुले रहेंगे।

Also readमहाराष्ट्र में दो साल में आश्रम स्कूल के 584 छात्रों की हुई मौत, आदिवासी विकास विभाग के अधिकारी ने दी जानकारी

शनिवार देर शाम जारी एक अन्य अधिसूचना में कहा गया कि स्कूल, उपमंडल, जिला और राज्य स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोहों में विद्यार्थियों तथा शिक्षकों की भागीदारी को देखते हुए 17 अगस्त को राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में अवकाश रहेगा।

अधिसूचना के मुताबिक, जिन निजी विद्यालयों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए या जिन्होंने राज्य अथवा जिला स्तर के कार्यक्रमों में भाग लिया है, वे अपने स्तर पर यह तय कर सकते हैं कि 17 अगस्त को अवकाश रखना है या नहीं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications