ICAR AIEEA Exam 2024: आईसीएआर एआईईईए प्रवेश परीक्षा के लिए icarpg.ntaonline.in पर आवेदन शुरू
Saurabh Pandey | April 13, 2024 | 09:58 PM IST | 1 min read
आईसीएआर एआईईईए प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई न्यूनतम आयुसीमा नहीं है। उम्मीदवारों की आयु 31 अगस्त 2024 तक 19 वर्ष होनी चाहिए।
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) की तरफ से पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा (आईसीएआर एआईईईए 2024) के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
आईसीएआर एआईईईए पंजीकरण करने की आखिरी तारीख 11 मई तक है। कृषि पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icarpg.ntaonline.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आईसीएआर एआईईईए आवेदन पत्र सुधार विंडो 13 मई को खुलेगी और 15 मई, 2024 बंद हो जाएगी।
आईसीएआर एआईईईए प्रवेश के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए कोई न्यूनतम आयुसीमा नहीं है। उम्मीदवारों की आयु 31 अगस्त 2024 तक 19 वर्ष होनी चाहिए।
ICAR AIEEA Exam 2024 पात्रता मानदंड
आईसीएआर एआईईईए प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और यूपीएस श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के पास कुल मिलाकर कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए, जबकि एससी, एसटी और पीसी श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों के पास कुल मिलाकर 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। आईसीएआर एआईईईए 2024 के पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
ICAR AIEEA Exam 2024 Fees आवेदन शुल्क
आईसीएआर एआईईईए पीजी पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन करने वाले सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,120 रुपये, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को 1,100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, एसससी, एसटी पीडब्ल्यूडी और ट्रांसजेंडर श्रेणियों से संबंधित उम्मीदवारों को 550 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा।
ICAR AIEEA 2024 आवेदन का तरीका
- आईसीएआर एआईईईए की आधिकारिक वेबसाइट icarpg.ntaonline.in पर जाएं।
- होम पेज पर आईसीएआर एआईईईए परीक्षा 2024 पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- अब अकाइंट में लॉग इन करें।
- आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
- आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार