ICAI CA September 2025 Result: सीए फाउंडेशन, इंटर, फाइनल एग्जाम की आंसर शीट का मूल्यांकन जारी, कब आएगा रिजल्ट?
Santosh Kumar | October 7, 2025 | 04:04 PM IST | 1 min read
परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपना आईसीएआई सीए सितंबर 2025 रिजल्ट देख सकेंगे।
Candidates can check all about CA Foundation by downloading this E-Book.
Check Nowनई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, संस्थान के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। सोशल मीडिया पर कई लोगों ने अनुमान लगाया था कि परिणाम नवंबर के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, लेकिन अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि तारीख अभी तय नहीं हुई है।
सीसीएम और आईसीएआई सदस्य राजेश शर्मा सहित कुछ आईसीएआई सदस्यों और चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने पहले संकेत दिया था कि सीए सितंबर परीक्षा के परिणाम नवंबर 2025 के पहले सप्ताह में घोषित किए जा सकते हैं।
सीए नितिन चावला ने 6 नवंबर को संभावित परिणाम तिथि के रूप में सुझाया था, लेकिन आईसीएआई ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सीए सितंबर 2025 रिजल्ट नवंबर में जारी किए जाएंगे, डेट अक्टूबर के अंतिम सप्ताह तक घोषित की जा सकती है।
ICAI CA September Result 2025: icai.nic.in पर जारी होगा रिजल्ट
सीए सितंबर फाइनल परीक्षाएं ग्रुप 1 के लिए 3, 6 और 8 सितंबर को और ग्रुप 2 के लिए 10, 12 और 14 सितंबर को हुई। ग्रुप 1 के लिए सीए इंटर परीक्षाएं 4, 7 और 9 सितंबर को हुई, जबकि ग्रुप 2 के पेपर 11, 13 और 15 सितंबर को कराई गई।
इसके बाद, सीए फाउंडेशन परीक्षाएं 16, 18, 20 और 22 सितंबर को आयोजित की गईं। परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.nic.in पर अपना आईसीएआई सीए सितंबर 2025 रिजल्ट देख सकेंगे।
उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड देखने के लिए रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। विवरण सबमिट करने के बाद, परिणाम और स्कोरकार्ड प्रदर्शित हो जाएंगे, जिन्हें डाउनलोड और प्रिंट किया जा सकता है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल