Santosh Kumar | June 17, 2026 | 03:15 PM IST | 1 min read
सीए फाइनल परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% और प्रत्येक समूह में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) ने आधिकारिक तौर पर सीए फाइनल मई 2026 परीक्षा के नतीजे घोषित करने की तारीख की घोषणा कर दी है। परीक्षा विभाग की सूचना के अनुसार, आईसीएआई सीए फाइनल रिजल्ट 18 जून को जारी कर दिए जाएंगे। छात्र caresults.icai.org के माध्यम से अपने सीए फाइनल रिजल्ट 2026 देख और डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षाएं 2 से 12 मई के बीच आयोजित की गई थीं और नतीजे घोषित होने में आमतौर पर 60 दिन लगते हैं, लेकिन इस बार आईसीएआई ने प्रक्रिया में तेजी लाई है। छात्र अब सीए फाइनल के नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
आईसीएआई सीए फाइनल 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर की जरूरत होगी। नतीजों के साथ-साथ, आईसीएआई सीए फाइनल के टॉपर्स, पास प्रतिशत और मेरिट लिस्ट की भी घोषणा करेगा।
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीए फाइनल रिजल्ट मई 2026 डाउनलोड कर सकेंगे-
सीए फाइनल, चार्टर्ड अकाउंटेंसी कोर्स का अंतिम चरण है; इसे पास करने के बाद छात्र चार्टर्ड अकाउंटेंट बन जाते हैं। इस परीक्षा में अकाउंटिंग, ऑडिटिंग, टैक्सेशन, फाइनेंशियल मैनेजमेंट और एडवांस्ड लॉ जैसे विषय शामिल हैं।
सीए फाइनल परीक्षा पास करने के लिए, उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर में कम से कम 40% और प्रत्येक समूह में कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंक प्राप्त करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।