ICAI CA Exams Date 2025: सीए फाइनल और इंटर की परीक्षाएं 16 मई से होंगी शुरू, आईसीएआई ने जारी की अधिसूचना
Press Trust of India | May 11, 2025 | 12:08 PM IST | 1 min read
अधिसूचना में कहा गया है कि सीए फाइनल, इंटर परीक्षाएं जो पहले 9 से 14 मई के बीच आयोजित होने वाली थीं, अब 16 से 24 मई के बीच होगी।
Download this e-book to know more about the certificate courses.
Download Nowनई दिल्ली: देश में सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर स्थगित की गई सीए परीक्षाएं अब 16 से 24 मई तक आयोजित की जाएंगी। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने शनिवार (10 मई) रात को यह घोषणा की। पहले ये परीक्षाएं 9 से 14 मई तक निर्धारित थीं। आईसीएआई ने इस सप्ताह की शुरुआत में इन परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की थी।
अधिसूचना में कहा गया है कि सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है कि सीए फाइनल, इंटर और आईएनटीटी-एटी (पीक्यूसी) परीक्षाएं जो पहले 9 से 14 मई के बीच आयोजित होने वाली थीं, अब 16 से 24 मई के बीच होगी।
India Pakistan Ceasefire: दोनों देश युद्ध विराम पर सहमत
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने शनिवार शाम को कहा कि भारत-पाकिस्तान के डीजीएमओ ने शनिवार शाम 5 बजे से जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद करने पर सहमति जताई है।
उनकी घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के तुरंत बाद आई जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत और पाकिस्तान अमेरिका की मध्यस्थता में हुई वार्ता के बाद "पूर्ण और तत्काल" युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।
ICAI CA Exams Date 2025: परीक्षाएं 9 विदेशी शहरों में
हालांकि युद्ध विराम की घोषणा हो चुकी है, लेकिन दोनों देशों के बीच तनाव अभी भी बना हुआ है। घोषणा के कुछ ही घंटों बाद पाकिस्तान ने युद्ध विराम का उल्लंघन किया। सशस्त्र बल स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।
बता दें कि आईसीएआई सीए मई 2025 परीक्षाएं 9 विदेशी परीक्षा शहरों - अबू धाबी, बहरीन, थिम्पू (भूटान), दोहा, दुबई, काठमांडू (नेपाल), कुवैत, मस्कट और रियाद (सऊदी अरब) में आयोजित होने वाली हैं।
अगली खबर
]CTET 2025 Application Form Live: सीटेट का नोटिफिकेशन कब तक होगा जारी? एप्लीकेशन फॉर्म पर लेटेस्ट अपडेट जानें
हालांकि अभी तक आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक सीटेट जुलाई 2025 परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म मई के अंत तक जारी किए जा सकते हैं। सीटेट एप्लीकेशन फॉर्म जुलाई 2025 का लाखों उम्मीदवार इंतजार कर रहे हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल