ICAI CA May 2024 Admit Card: सीए मई परीक्षा एडमिट कार्ड इस सप्ताह जारी होने की उम्मीद, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड
Santosh Kumar | April 16, 2024 | 12:31 PM IST | 1 min read
इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट ने आईसीएआई द्वारा सीए इंटर और फाइनल परीक्षाओं को जून तक स्थगित (पुनर्निर्धारित) करने की मांग को खारिज कर दिया था।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा इस सप्ताह सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा जारी करने की उम्मीद है। एडमिट कार्ड जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org से डाउनलोड कर सकेंगे। आईसीएआई सीए मई परीक्षा निर्धारित तिथि पर आयोजित की जाएगी।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
शेड्यूल के मुताबिक सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। ग्रुप 1 की फाइनल परीक्षा 2, 4 और 8 मई को होगी जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई 2024 को होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 18वीं लोकसभा चुनाव के कारण इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 9 मई 2024 को और ग्रुप 2 का पेपर 11, 15 और 17 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय कराधान-मूल्यांकन परीक्षा 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी।
ICAI CA May 2024 Admit Card: डाउनलोड प्रक्रिया जानें
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके ICAI CA May 2024 Admit Card जारी होने के बाद डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org पर जाएं।
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर यूजर आईडी, पासवर्ड दर्ज करें।
- ICAI CA May Admit Card Link पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, उसे जांचें और डाउनलोड करें।
बता दें कि इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सीए इंटर और फाइनल परीक्षाओं को जून तक स्थगित (पुनर्निर्धारित) करने की मांग को खारिज कर दिया था।
कोर्ट ने कहा था कि ऐसा कोई कानून है जो कहता हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई परीक्षा नहीं हो सकती। परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव को लेकर 27 छात्रों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। पीठ ने कहा, "अगर आप चुनाव के कारण पढ़ाई नहीं कर सकते तो आपके पास सीए बनने का कोई औचित्य नहीं है।”
अगली खबर
]NEET PG 2024 Schedule: नीट पीजी परीक्षा का शेड्यूल जारी, आज से शुरू होगा आवेदन; परीक्षा तिथि 23 जून
इच्छुक उम्मीदवार जो NEET PG 2024 परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे इसके लिए आवेदन प्रक्रिया NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर आज यानी 16 अप्रैल को दोपहर 3 बजे के बाद पूरी कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’