ICAI CA January 2026 Mock Test: आईसीएआई सीए जनवरी मॉक टेस्ट शेड्यूल फाइनल, इंटरमीडिएट के लिए icai.org पर जारी
Abhay Pratap Singh | September 30, 2025 | 01:11 PM IST | 2 mins read
आईसीएआई सीए जनवरी 2026 मॉक टेस्ट सीरीज उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न, प्रश्नों के प्रकार और समय प्रबंधन से परिचित कराने में मदद करने के लिए डिजाइन की गई है।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने जनवरी 2026 की परीक्षाओं में शामिल होने वाले सीए फाइनल, इंटरमीडिएट के छात्रों के लिए मॉक टेस्ट शेड्यूल आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर जारी कर दिया है। आईसीएआई सीए जनवरी 2026 मॉक टेस्ट सीरीज-1 और सीरीज-2 में आयोजित किया जाएगा। प्रत्येक मॉक टेस्ट की उत्तर कुंजी परीक्षा के 48 घंटों के भीतर अपलोड कर दी जाएगी।
छात्र BoS नॉलेज पोर्टल boslive.icai.org से या ICAI BOS ऐप (एंड्रॉइड और iOS पर उपलब्ध) के माध्यम से मॉक टेस्ट प्रश्नपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इन परीक्षाओं के लिए पंजीकरण bosactivities.icai.org पर छात्र गतिविधि पोर्टल के माध्यम से खुला है। मॉक टेस्ट पेपर सीरीज-1 और सीरीज-2 भौतिक/वर्चुअल मोड में आयोजित किए जाएंगे। भौतिक मोड में रुचि रखने वाले छात्र अपने क्षेत्र की संबंधित शाखाओं से संपर्क कर सकते हैं।
ICAI CA Final January 2026 Mock Test Schedule: सीरीज -1
सारणी में आईसीएआई सीए फाइनल जनवरी 2026 मॉक टेस्ट सीरीज 1 शेड्यूल जांच सकते हैं:
| तिथि | प्रश्न पत्र का नाम | समय |
|---|---|---|
|
17 नवंबर, 2025 |
प्रश्नपत्र-1: वित्तीय रिपोर्टिंग |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
|
19 नवंबर, 2025 |
प्रश्नपत्र-2: उन्नत वित्तीय प्रबंधन |
|
|
21 नवंबर, 2025 |
प्रश्नपत्र-3: उन्नत लेखा-परीक्षण, आश्वासन एवं व्यावसायिक आचार संहिता |
|
|
24 नवंबर, 2025 |
प्रश्नपत्र-4: प्रत्यक्ष कर विधि एवं अंतरराष्ट्रीय कराधान |
|
|
26 नवंबर, 2025 |
प्रश्नपत्र-5: अप्रत्यक्ष कर विधि |
|
|
28 नवंबर, 2025 |
प्रश्नपत्र-6: एकीकृत व्यवसाय समाधान (रणनीतिक प्रबंधन के साथ बहुविषयक केस स्टडी)) |
ICAI CA Final January 2026 Mock Test Schedule: सीरीज-2
आईसीएआई सीए फाइनल जनवरी 2026 मॉक टेस्ट सीरीज 2 शेड्यूल नीचे सारणी में देख सकते हैं:
| तिथि | प्रश्न पत्र का नाम | समय |
|---|---|---|
|
4 दिसंबर, 2025 |
वित्तीय रिपोर्टिंग |
दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक |
|
6 दिसंबर, 2025 |
उन्नत वित्तीय प्रबंधन |
|
|
8 दिसंबर, 2025 |
उन्नत लेखा परीक्षा, आश्वासन और व्यावसायिक नैतिकता |
|
|
10 दिसंबर, 2025 |
प्रत्यक्ष कर कानून और अंतर्राष्ट्रीय कराधान |
|
|
12 दिसंबर, 2025 |
अप्रत्यक्ष कर कानून |
|
|
15 दिसंबर, 2025 |
एकीकृत व्यावसायिक समाधान (रणनीतिक प्रबंधन के साथ बहुविषयक केस स्टडी) |
बोर्ड ऑफ स्टडीज (BoS)) जनवरी 2026 की परीक्षाओं के लिए इंटरमीडिएट कोर्स में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए 18 नवंबर, 2025 से मॉक टेस्ट पेपर सीरीज - 1 और 6 दिसंबर, 2025 से मॉक टेस्ट पेपर सीरीज - 2 शुरू कर रहा है। अधिक जानकारी के लिए आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ICAI CA Intermediate January 2026 Mock Test Schedule: सीरीज-1
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 मॉक टेस्ट शेड्यूल सीरीज 1 के लिए जांचें:
| तिथि |
प्रश्न पत्र का नाम
|
समय |
|---|---|---|
|
18 नवंबर, 2025 |
पेपर-1: उन्नत लेखांकन |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
|
|
20 नवंबर, 2025 |
पेपर-2: कॉर्पोरेट और अन्य कानून |
|
|
22 नवंबर, 2025 |
पेपर-3: कराधान |
|
|
24 नवंबर, 2025 |
पेपर-4: लागत और प्रबंधन लेखांकन |
|
|
26 नवंबर, 2025 |
पेपर-5: ऑडिटिंग एंड एथिक्स |
|
|
28 नवंबर, 2025 |
पेपर-6: वित्तीय प्रबंधन और रणनीतिक प्रबंधन |
ICAI CA Intermediate January 2026 Mock Test Schedule: सीरीज-2
आईसीएआई सीए इंटरमीडिएट जनवरी 2026 मॉक टेस्ट शेड्यूल सीरीज 1 के लिए नीचे सारणी में जांच सकते हैं:
| तिथि |
प्रश्न पत्र का नाम
|
समय |
|---|---|---|
|
6 दिसंबर, 2025 |
पेपर-1: उन्नत लेखांकन |
सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक
|
|
8 दिसंबर, 2025 |
पेपर-2: कॉर्पोरेट और अन्य कानून |
|
|
10 दिसंबर, 2025 |
पेपर-3: कराधान |
|
|
12 दिसंबर, 2025 |
पेपर-4: लागत और प्रबंधन लेखांकन |
|
|
15 दिसंबर, 2025 |
पेपर-5: ऑडिटिंग एंड एथिक्स |
|
|
17 दिसंबर, 2025 |
पेपर-6: वित्तीय प्रबंधन और रणनीतिक प्रबंधन |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम