ICAI CA Inter, Final Exam 2024: दिल्ली हाईकोर्ट ने सीए इंटर, फाइनल परीक्षा स्थगित करने की याचिका खारिज की
Santosh Kumar | April 8, 2024 | 01:17 PM IST | 2 mins read
सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। ग्रुप 1 की फाइनल परीक्षा 2, 4 और 8 मई को होगी जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई 2024 को होगी।
नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सीए इंटर और फाइनल परीक्षाओं को जून तक स्थगित (पुनर्निर्धारित) करने की मांग को खारिज कर दिया है। कोर्ट ने कहा है कि ऐसा कोई कानून है जो कहता हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई परीक्षा नहीं हो सकती। बता दें कि परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव को लेकर 27 छात्रों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिस पर हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है।
Recommended: Download Free Important E-Books Releated to ICAI Exam Preparation. Click Here
Admission Alert: Ahmedabad University inviting applications for MS in Quantitative Finance.
हाई कोर्ट ने कहा कि कोर्ट इस बात से हैरान है कि ऐसा अनुरोध किया गया है। याचिकाकर्ताओं ने परिवहन और अन्य मुद्दों पर प्रकाश डाला जो आगामी लोकसभा चुनावों के कारण उत्पन्न हो सकते हैं, लेकिन पीठ का विचार था कि कोई भी नियम यह नहीं बताता है कि चुनाव के दौरान परीक्षा आयोजित नहीं की जा सकती हैं।
पीठ ने कहा, "आप चाहते हैं कि सीए की परीक्षाएं स्थगित कर दी जाएं? क्या ऐसा कोई कानून है जो कहता है कि लोकसभा चुनाव के दौरान कोई परीक्षा नहीं हो सकती? अगर आप चुनाव के कारण पढ़ाई नहीं कर सकते तो आपके पास सीए बनने का कोई औचित्य नहीं है।”
ICAI CA Inter, Final Exam 2024: परीक्षा तिथि
शेड्यूल के मुताबिक सीए इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षाएं दो चरणों में आयोजित की जाएंगी। ग्रुप 1 की फाइनल परीक्षा 2, 4 और 8 मई को होगी जबकि ग्रुप 2 की परीक्षा 10, 14 और 16 मई 2024 को होगी।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 18वीं लोकसभा चुनाव के कारण चार्टर्ड अकाउंटेंट परीक्षा मई 2024 की तारीखें बदली गई हैं। इसके तहत इंटरमीडिएट कोर्स ग्रुप 1 की परीक्षा 3, 5 और 9 मई 2024 को और ग्रुप 2 का पेपर 11, 15 और 17 मई 2024 को आयोजित किया जाएगा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय कराधान-आकलन परीक्षा 14 और 16 मई, 2024 को आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच