ICAI CA May 2024: सीए फाउंडेशन इंटर, फाइनल परीक्षा आवेदन का आखिरी मौका आज, विलंब शुल्क के साथ करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 2, 2024 | 09:35 AM IST | 2 mins read
सीए इंटर, फाइनल परीक्षा के लिए पंजीकरण की सुधार सुविधा 3 से 9 मार्च तक उपलब्ध होगी। परीक्षा मई-जून के महीने में दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं की है, वे विलंब शुल्क का भुगतान करके आधिकारिक वेबसाइट eservices.icai.org से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि बिना फीस के आवेदन प्रक्रिया 23 फरवरी को बंद हो गई थी।
सीए फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के लिए पंजीकरण की सुधार सुविधा 3 से 9 मार्च तक उपलब्ध होगी। तय कार्यक्रम के अनुसार, सीए इंटर, फाइनल परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा। ग्रुप 1 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा 3, 5, 7 मई को और ग्रुप 2 के लिए 9, 11, 13 मई को होगी।
इसी तरह सीए फाइनल ग्रुप 1 और 2 की परीक्षाएं क्रमशः 2 से 6 मई और 8 से 12 मई को आयोजित की जाएंगी। वहीं फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं 20, 22, 24 और 26 जून को होनी हैं। हालांकि, 18वीं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसके कार्यक्रम में बदलाव हो सकता है।
ICAI CA 2024 Late Fees: 600 रुपये विलंब शुल्क
जो छात्र सीए मई/जून परीक्षा 2024 के लिए समय सीमा से पहले आवेदन जमा करने में विफल रहे हैं, उन उम्मीदवारों के पास 600 रुपये विलंब शुल्क लेकर आवेदन करने का अवसर है।
Also read ICAI CA Foundation Result 2023: आईसीएआई सीए फाउंडेशन परिणाम 2023 जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
CA Foundation 2024 Admit Card: मई/जून में होगा जारी
सीए इंटर और फाइनल मई 2024 के एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 15 दिन पहले अस्थायी रूप से जारी किए जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक परीक्षा फॉर्म भर दिया है, वे अपने डैशबोर्ड पर लॉग इन करने के बाद अपना आईसीएआई प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। सीए एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी किसी भी उम्मीदवार को डाक द्वारा उपलब्ध नहीं कराई जाएगी। छात्रों को परीक्षा के दिनों में हर समय एक वैध आईडी प्रमाण के साथ सीए प्रवेश पत्र रखना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल