Abhay Pratap Singh | February 2, 2024 | 01:44 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार 2 फरवरी से आधिकारिक वेबसाइट icai.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म में सुधार का विकल्प 3 से 9 मार्च तक दिया जाएगा।

नई दिल्ली: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने सीए फाउंडेशन, इंटर व फाइनल मई एग्जाम के लिए आज यानी 2 फरवरी 2024 से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icai.org के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कैंडिडेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 23 फरवरी तक तय की गई है।
एप्लीकेशन फॉर्म में किसी तरह का बदलाव करने के लिए उम्मीदवार 3 से 9 मार्च तक उसे संशोधित कर सकेंगे। वहीं, उम्मीदवार 600 रुपये विलम्ब शुल्क के साथ 2 मार्च 2024 तक ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
सीए फाइनल परीक्षा समूह 1 का आयोजन 2, 4 व 6 मई 2024 तथा समूह 2 का आयोजन 8, 10 व 12 मई 2024 को किया जाएगा। वहीं, सीए फाउंडेशन की परीक्षा 20, 22, 24, व 26 जून 2024 को आयोजित होगी।
इसके अलावा सीए इंटर परीक्षा समूह 1 का आयोजन 3, 5 व 7 मई 2024 तथा समूह 2 का आयोजन 9, 11 व 13 मई 2024 को किया जाएगा। जबकि अंतरराष्ट्रीय कराधान - मूल्यांकन परीक्षण (आईएनटीटी - एटी) 10 और 12 मई को आयोजित होगी।
उम्मीदवार निम्मलिखित चरणों की मदद से आवेदन कर सकते हैं: