IBPS SO Admit Card 2025: आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड ibps.in पर जल्द, प्रीलिम्स 30 अगस्त को; एग्जाम पैटर्न जानें
Abhay Pratap Singh | August 17, 2025 | 06:15 PM IST | 2 mins read
आईबीपीएस एसओ 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) द्वारा स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड जल्द जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडडिट ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2025 की जांच कर सकेंगे।
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण संख्या/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आईबीपीएस एसओ चयन प्रक्रिया में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार को शामिल किया गया है। आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स 2025 एग्जाम 30 अगस्त को आयोजित की जाएगी।
IBPS SO Admit Card 2025 Prelims: डाउनलोड प्रक्रिया जानें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर, आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आईबीपीएस एसओ हाल टिकट जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए कैंडिडेट प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अभ्यर्थियों को आईबीपीएस एसओ एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 1007 पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आईबीपीएस करियर्स पोर्टल पर विजिट कर सकते हैं।
IBPS SO New Exam Pattern 2025: लॉ ऑफिसर और राजभाषा अधिकारी के लिए
आईबीपीएस एसओ प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न 2025 के अनुसार, इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग और जनरल अवेयरनेस सेक्शन से 50-50 और कुल मिलाकर 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सेक्शन के लिए 40 मिनट का समय निर्धारित है, जबकि परीक्षा 125 अंकों के लिए 2 घंटे के लिए कराई जाएगी।
IBPS SO New Prelims Exam Pattern 2025: कृषि क्षेत्र अधिकारी, विपणन अधिकारी, एचआर/कार्मिक अधिकारी और आईटी अधिकारी स्केल 1 के लिए
आईबीपीएस एसओ प्रारंभिक परीक्षा 2025 में तीन सेक्शन इंग्लिश लैंग्वेज, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से कुल 150 प्रश्न होंगे। इंग्लिश लैंग्वेज सेक्शन में 25 अंकों के लिए 50 प्रश्न, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड सेक्शन में 50-50 अंकों के लिए 50-50 प्रश्न पूछे जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल