IBPS RRB Recruitment 2025: आईबीपीएस आरआरबी पीओ, क्लर्क भर्ती आवेदन का कल आखिरी मौका, कुल रिक्तियां 13,217
Santosh Kumar | September 27, 2025 | 04:09 PM IST | 1 min read
जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
Candidates can check experts’ advice to crack IBPS Clerk exam here.
Check Nowनई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) द्वारा आयोजित आरआरबी भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का कल अंतिम दिन है। यह भर्ती प्रक्रिया क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में ग्रुप 'बी' ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) और ग्रुप 'ए' ऑफिसर (स्केल I, II और III) के पदों के लिए है। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in के माध्यम से 28 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) के लिए, ऑफिसर स्केल I (पीओ) के लिए, स्केल II के लिए और स्केल III के लिए रिक्तियां हैं। आईबीपीएस आरआरबी प्री परीक्षा नवंबर या दिसंबर में प्रस्तावित है।
IBPS RRB Recruitment 2025: पात्रता मानदंड
आईबीपीएस द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, क्लर्क पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष है, जबकि अधिकारी पदों के लिए यह 18 से 30 वर्ष (स्केल I) के बीच है। आरक्षित वर्गों के लिए आयु में छूट उपलब्ध है।
शैक्षिक योग्यता स्नातक है, और अधिकारी स्केल II और III के लिए अतिरिक्त अनुभव आवश्यक है। चयन प्रक्रिया प्री, मेंस और साक्षात्कार (केवल अधिकारी पदों के लिए) पर आधारित होगी। नकारात्मक अंकन का भी प्रावधान है।
IBPS RRB PO, Clerk Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क के संबंध में, सामान्य/ओबीसी श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 175 रुपये है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकता है।
फॉर्म भरते समय फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करना अनिवार्य है। प्री रिजल्ट दिसंबर 2025/जनवरी 2026 में घोषित किया जाएगा। इसके बाद, चयनित उम्मीदवारों के लिए मेंस दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक होगी।
अगली खबर
]RPSC AE Prelims Exam 2025: आरपीएससी एई प्रीलिम्स परीक्षा कल से शुरू, जानें टाइमिंग, एग्जाम गाइडलाइंस, दस्तावेज
यह परीक्षा विभिन्न विभागों में 1014 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल