IBPS RRB Recruitment 2024: आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी पंजीकरण की आखिरी तिथि 30 जून तक बढ़ी, ibps.in पर करें आवेदन
Abhay Pratap Singh | June 28, 2024 | 03:11 PM IST | 1 min read
पंजीकृत उम्मीदवार 30 जून तक आईबीपीएस आरआरबी 2024 आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी XIII 2024 परीक्षा के लिए पंजीकरण की आखिरी तिथि 30 जून तक बढ़ा दी है। अभी तक आवेदन नहीं करने वाले इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर आईबीपीएस आरआरबी पंजीकरण फॉर्म 2024 भर सकते हैं।
उम्मीदवार 30 जून तक सुधार विंडो के माध्यम से अपने आईबीपीएस आरआरबी आवेदन फॉर्म 2024 में आवश्यक बदलाव भी कर सकते हैं। केवल पंजीकृत उम्मीदवार को ही अपने IBPS RRB 2024 आवेदन पत्र में सुधार का विकल्प दिया गया है। इससे पहले, आईबीपीएस आरआरबी पंजीकरण 2024 की अंतिम तिथि 27 जून तय की गई थी।
IBPS RRB CRP आवेदन पत्र में बदलाव करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। वहीं, आवेदन पत्र प्रिंट करने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। आईबीपीएस आरआरबी प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (पीईटी) 22 जुलाई से 27 जुलाई 2024 तक आयोजित की जाएगी।
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 850 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि, अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 175 रुपये का भुगतान करना होगा। आईबीपीएस आरआरबी सीआरपी भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 10,313 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन पदों में ऑफिसर स्केल- 1 (असिस्टेंट मैनेजर), ऑफिसर स्केल- 2 (मैनेजर), ऑफिसर स्केल- 3 (सीनियर मैनेजर) और मल्टीपर्पज ऑफिस असिस्टेंट के 5,585 रिक्त पदों को शामिल किया गया है।
IBPS RRB Recruitment 2024: शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में आईबीपीएस आरआरबी 2024 शेड्यूल की जांच कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथि |
|---|---|
|
ऑनलाइन आवेदन शुरू |
7 जून |
|
पंजीकरण की अंतिम तिथि |
30 जून |
|
आवेदन विवरण संपादित करने की लास्ट डेट |
30 जून |
|
आवेदन प्रिंट करने की अंतिम तिथि |
15 जुलाई |
|
ऑनलाइन शुल्क भुगतान |
7 जून से 30 जून |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन