Santosh Kumar | August 3, 2024 | 06:16 AM IST | 1 min read
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2024 पहले दिन 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आरआरबी सीआरपी 2024 ऑफिस असिस्टेंट के लिए प्रारंभिक परीक्षा आज यानी 3 अगस्त को होगी।

नई दिल्ली: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (आईबीपीएस) ऑफिसर (स्केल-I, II और III) और ऑफिस असिस्टेंट (मल्टीपर्पज) के पदों पर भर्ती के लिए सीआरपी आरआरबी XIII परीक्षा आज (3 अगस्त) से शुरू होने जा रही है। उम्मीदवारों को आरआरबी सीआरपी 2024 प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को संस्थान की कुछ खास गाइडलाइन का पालन करना होगा।
Don't Miss: IBPS RRB Sample/Question Papers
Suggested: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा 2024 पहले दिन 4 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आरआरबी सीआरपी 2024 ऑफिस असिस्टेंट के लिए प्रारंभिक परीक्षा आज यानी 3 अगस्त को होगी। प्रारंभिक परीक्षा 4 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त और 18 अगस्त को भी आयोजित की जाएगी। जबकि ऑफिसर स्केल 2 और 3 के लिए परीक्षा 29 सितंबर को निर्धारित है।
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में आरआरबी सीआरपी 2024 परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग समय, परीक्षा समय विवरण देख सकते हैं-
शिफ्ट | रिपोर्टिंग टाइम | परीक्षा प्रारंभ समय | परीक्षा समाप्ति समय |
|---|---|---|---|
1 | 8:00 बजे (सुबह) | 09:05 (सुबह) | 09:50 (सुबह) |
2 | 10:15 बजे (सुबह) | 11:20 (सुबह) | 12:05 (दोपहर) |
3 | 12:30 बजे (दोपहर) | 01:35 (दोपहर) | 02:20 (दोपहर) |
4 | 2:45 (दोपहर) | 03:50 (दोपहर) | 04:35 (दोपहर) |
उम्मीदवारों को आईबीपीएस आरआरबी क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए निम्नलिखित वैध फोटो पहचान पत्रों में से कोई एक लाना होगा-
कुलपति की यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब यूजीसी ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यूजी और पीजी पाठ्यक्रमों में सभी सीटें भरी जाएं।
Santosh Kumar